☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अमृत महोत्सव: आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर घर-घर फहरायेगा तिरंगा: अमित शाह

अमृत महोत्सव: आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर घर-घर फहरायेगा तिरंगा: अमित शाह

रांची (RANCHI):केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्षगांठ को मानने की तैयारी कर रहे हैं. "हर-घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाना है. इससे देश के प्रति गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति के भाव को जगाने का काम करेंगे. ये बातें उन्होंने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में कहीं. जिसमें केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, सभी केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया.

हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का करेंगे काम: हेमंत सोरेन

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ यादगार बनाने के लिये "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का काम करने जा रहे हैं. राज्य के हर घर तक यह कार्यक्रम कैसे पहुंचे इसके लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है. कल इस संबंध में मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक बैठक होगी. जिसमें इस कार्यक्रम से संबंधित पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी.

ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी से बने झंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम हेतु भारत सरकार से झंडा की उपलब्धता हेतु पत्र भेजे जाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी कराई जाए, उन्हें भी झंडा बनाने के काम मे जोड़ा जाए. जिससे गाँव स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी और बृहत स्तर पर मिल सकेगी.
 
ये भी रहे वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री हफीजुल हसन, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, , मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला संस्कृति विभाग के सचिव  अमिताभ कौशल एवं सचिव राहुल शर्मा शामिल रहे.

Published at:17 Jul 2022 10:53 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.