✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिल्ली पुलिस का राजेश ठाकुर को नोटिस, परेशान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वकील से लूंगा सलाह

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:40:07 PM

रांची(RANCHI): लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते जा रही है. जैसे जैसे पारा चढ़ रहा वैसे ही नेताओं के बयानबाजी में तल्खी देखी जा रही है. सोशल मीडिया हो या जनसभा नेताओं में बौखलाहट साफ देखने को मिल रही है. इसी बौखलाहट का एक नमूना सोशल मीडिया पर में खूब वायरल हो रहा है. दो दिनों से अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जिसके बाद बवाल मच गया. गृह मंत्रालय ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर तथ्य को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की शिकायत दिल्ली पुलिस को की है. शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस जांच में अब तक तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत दर्जनों नेताओं को  नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया है. साथ ही सभी को अपना मोबाइल फ़ोन भी साथ लाने का निर्देश दिया गया है. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को 2 मई को दिल्ली पुलिस ने हाजिर होने को कहा है.

नोटिस मिलने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है. अब चुनाव के समय नेताओं को प्रचार से कैसे वंचित रखे इस पर काम करने लगी है. नोटिस उन्हें भी भेजा गया है. दिल्ली पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल की भी मांग की है. यह सही नहीं है,इसका कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा दिल्ली पुलिस को पहले उनका ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल साइट को देखना चाहिए था कि क्या वीडियो उनके हैंडल से पोस्ट की गई है या नहीं. एका एक नोटिस भेज कर बुलाया गया है.नोटिस के बारे में कानूनी जानकारों से सलाह ले रहे है. जिससे नई तारीख की मांग कर सके.

बता दे कि अमित शाह का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल है. जिसमें SC ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने के संकेत बताए गए है. इस वीडियो के बाद जहां एक ओर SC ST के नेताओं के बयान सांमने आने लगे तो दूसरी ओर जानकारी मिली की यह वीडियो ही फेक है.एडिट कर गलत तथ्य को दिखाया गया है.

Tags:amit shah fake videoamit shah viral videoamit shah fake video viralamit shah reservation videoamit shah videoamit shah fake viral videoamit shah edited video caseamit shah fake video on reservationamit shah viral fake videoamit shahs edited video caseamit shah deep fake videoamit shah doctored videofake videoamit shah fake video caseamit shah's edited video caseshah's edited video casefake video of amit shahviral videojharkhand congresscongressjharkhand newsjharkhandjharkhand latest newsjharkhand congress mlasjharkhand congress candidatesjharkhand congress mlajharkhand politicsjharkhand congress crisiscongress state in jharkhandjharkhand congress latest newscongress newscongress mp dheeraj sahujharkhand news liveseat sharing in jharkhandjmm congress seat sharing livejharkhand election resultsjharkhand and congressjharkhand obc congressRajesh ThakurDelhi Police Notice To Rajesh Thakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.