☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत की जीत के जश्न के बीच दो पक्षों में पथराव, पेट्रोल बम फेंके, वाहनों और दुकानों में लगाई आग

भारत की जीत के जश्न के बीच दो पक्षों में पथराव, पेट्रोल बम फेंके, वाहनों और दुकानों में लगाई आग

टीएनपी डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत हुई है. जिसका जश्न पूरा देश मना रहा है. लेकिन यह जश्न का माहौल मध्य प्रदेश के इंदौर में तनाव में बदल गया. देर रात इंदौर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित महू में जश्न मारपीट में तब्दील हो गई और धीरे-धीरे मामला बिगड़ता चला गया. यहां दो पक्षों में झड़प इतनी बढ़ गई की दोनों में पथराव शुरू हो गए. दुकान और वाहनों को आग लगा दी गई.

दरअसल, रविवार की देर रात भारतीय टीम की जीत के बाद करीब 100 लोग बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे. सभी आतिशबाजी करने के साथ-साथ जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. इसी दौरान जामा मस्जिद के पास जुलूस निकाल रहे लोगों का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया. दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गए. साथ ही वाहनों और दुकानों में आग लगाने के साथ-साथ पेट्रोल बम फेंकने शुरू कर दिए गए. लगभग 12 बाइक व दो-तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है. इस झड़प में कई लोग घायल भी हो गए हैं.

वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल व सेना के जवान मौके पर पहुंचे. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े. करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस व सेना के जवान तैनात हैं.

 

Published at:10 Mar 2025 11:22 AM (IST)
Tags:indore violencemhow violenceindore stone peltingindore stone pelting on india wins celebrationmhow violence stone peltingstone peltingstone pelting in indoreindoremhow stone peltingindore newsindore violence news in hindimhow stone pelting newsindore violence after india winindore violence liveviolence in indorecricket violence in indorestone pelting indorestones pelted in mhowindore policeindore mhow disputestone pelting in mhowइंदौर हिंसामहू हिंसाइंदौर पथरावभारत की जीत के जश्न पर इंदौर पथरावमहू हिंसा पथरावपथरावइंदौर में पथरावइंदौरमहू पथरावइंदौर समाचारइंदौर हिंसा समाचार हिंदी मेंमहू पथराव समाचारभारत की जीत के बाद इंदौर हिंसाइंदौर हिंसा लाइवइंदौर में हिंसाइंदौर में क्रिकेट हिंसापथराव इंदौरमहू में पथरावइंदौर पुलिसइंदौर महू विवादicc champions trophy 2025champions trophy 2025icc champions trophychampions trophychampions trophy 2025 finalchampions trophy finalind vs nz champions trophy 2025india wins champions trophy 2025india vs new zealandindia win champions trophyindia vs new zealand icc champions trophy 2025india winindia win icc champions trophy 2025india won champions trophyicc champions trophy 2025 finalindia wins icc champions trophy 2025
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.