✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रूस - यूक्रेन के लम्बे युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने यूरोप में सामरिक शक्ति बढ़ाने का लिया निर्णय

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:19:42 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मैड्रिड-रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. लम्बे युद्ध का परिणाम अमेरिकी एवं यूरोपीय रक्षा तैनाती पर दिखने लगा है.अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप में अमेरिकी सैनिक और हथियार बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मैड्रिड में आयोजित ट्रांस अटलांटिक गठबंधन के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप में नाटो बलों के अमेरिकी सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि नाटो जमीन, हवा और पानी, सभी स्थानों और सभी दिशाओं में मजबूत किया जाएगा.     

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि यूरोप में तैनात किये जा रहे अतिरिक्त बलों में नए हथियार और सैनिक शामिल किए गए हैं.बाइडेन की घोषणा के मुताबिक स्पेन के रोटा  में अमेरिकी नौसैनिक विध्वंसकों के बेड़े को चार से बढ़ाकर छह कर दिया गया है. पोलैंड में 5 वीं सेना कोर का स्थायी मुख्यालय स्थापित किया जा रहा है. रोमानिया में एक अतिरिक्त रोटेशनल ब्रिगेड की बात कही गयी, जिसमें तीन हजार सैनिकों और दो हजार कर्मियों की कॉम्बैट टीम शामिल है. इसके अतिरिक्त बाल्टिक देशों में बढ़ी हुई रोटेशनल तैनाती, ब्रिटेन के लिए एफ-35 स्टील्थ प्लेन के दो अतिरिक्त स्क्वाड्रन के साथ जर्मनी और इटली में अतिरिक्त वायु रक्षा और अन्य क्षमताओं का एलान भी किया गया.

बाइडेन ने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि नाटो हर क्षेत्र में सभी दिशाओं से आने वाले खतरे की समीक्षा कर रहा है. नाटो महासचिव स्टोल्टेनबर्ग ने टिप्पणी की कि नाटो का विस्तार यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की उम्मीद के विपरीत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.