✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 10 साल बाद भाभी को हुआ ननद से प्यार, रचा ली शादी, जानिए फिर क्या हुआ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:39:24 PM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. शुक्ला देवी को शादी के 10 साल बाद अपने ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया. धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ा और 5 माह पूर्व दोनों ने घर में ही शादी भी कर ली और पति पत्नी की तरह रहने लगे. मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहरा गांव का बताया गया है. अब विस्तार से जानिए इस अजब प्रेम की गजब कहानी को. 

2013 में शुक्ला की हुई थी शादी 

ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. शुक्ला ने बताया है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी. उसे 2 बच्चे भी हैं. इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि 5 माह पूर्व शुक्ला देवी  ने ननंद सोनी से  शादी रचा ली और दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे. बताया गया है कि शुक्ला को अपनी ही ननद से शादी किए जाने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली. हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका. 

अपने प्यार के बिना नहीं रह सकती शुक्ला 

अब इसी बीच शुक्ला की बड़ी ननद उषा 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची और अपनी भाभी के पास से सोनी को अपने साथ ले गई. इसी को लेकर शुक्ला थाने पहुँच गई . शुक्ला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोनी के अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया और साथ ही एक आवेदन भी दिया. शुक्ला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती. इस बाबत थाने पर शुक्ला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी यह कहते हुए हामी भरता है कि शुक्ला को जो अच्छा लगता है वही करें. वह उसके फैसले के साथ है.  

चर्चा का विषय बना प्यार 

उधर इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि शुक्ला नामक महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. बहरहाल भाभी और ननद के बीच शादी का यह मामला शुक्रवार को दिनभर रोसड़ा में चर्चा का विषय बना रहा. सोशल मीडिया पर भी यह मामला वायरल हो रहा है. 

Tags:biharsamastipurAmazing story of strange loveafter 10 years of marriagesister-in-law fell in love with sister-in-law

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.