✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छठ व्रतधारियों से गुलजार हुआ बिहार का तमाम नदी घाट,आज नहाए खाए के साथ आस्था के महापर्व की शुरुआत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:26:13 AM

पटना(PATNA):लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो चुका है. राजधानी पटना सहित राज्यभर के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर घर के लिए पूजा हेतु जल ले जा रहे है.

चार दिनों तक चलने वाले इस निर्जला व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होती है

चार दिनों तक चलने वाले इस निर्जला व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होती है.इस दिन व्रती महिलाएँ स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करती हैं और आने वाले दिनों के व्रत की तैयारियाँ शुरू करती है.गंगा स्नान के बाद व्रती गंगाजल अपने घर लेकर जाते हैं, जिससे अगले तीन दिनों के अनुष्ठान पूरे किए जाते है.पटना के घाटों जैसे कि कंकड़बाग, दीघा, कदमकुआं और गायघाट पर सुबह से ही जनसैलाब देखने को मिला. महिलाएं और पुरुष श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाते हुए ‘छठ मईया’ से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है.

प्रशासन ने किया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है. गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है.गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.छठ महापर्व के तहत अगले चरणों में खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य का आयोजन किया जाएगा.सूर्योपासना और प्रकृति की आराधना का यह पर्व बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेशों में बसे बिहारी समाज के बीच श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है.

Tags:chhath festival 2025hindu festival 2025chhath puja festival in india 2025chhath festivalchhath festival trainschhath puja date 2025chhath 20252025 festival name and date |chhath song 2025chhath geet 2025chhath puja 2025chhath pooja 2025chhath kab hai 2025chaiti chhath puja 2025chhath mhaprv 2025chhath puja status 2025new chhath song 2025kartik chhath kab hai 2025chhath puja song 2025chhath parv 2025 datechhath puja geet 2025chhath kab hai 2025 kachhath puja 2025 trains

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.