✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सदन की कार्यवाही सुचारु और व्यवस्थित ढंग से चलाने पर हुई चर्चा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:22:37 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र (1 से 7 अगस्त) को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक जयराम महतो, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू पार्टी के तिवारी महतो और विधायक अरूप चटर्जी समेत कई दलों के नेता शामिल हुए.

बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करना था. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "इस बार मानसून अच्छा रहा है, हमें उम्मीद है कि यह सत्र भी उतना ही अच्छा और शांतिपूर्ण होगा. विपक्ष भी सहयोग करेगा." उन्होंने यह भी कहा कि सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और वह पहले से बेहतर हैं.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सत्र की अवधि को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मात्र पाँच दिनों में इतने गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना चुनौतीपूर्ण होगा. उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक कल पार्टी कार्यालय में होगी.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुझाव दिया है कि मानसून सत्र को 'किसान सत्र' के रूप में मनाया जाए ताकि खेती-किसानी, फसल नुकसान, क्षतिग्रस्त सड़कों और ढहे हुए घरों जैसे मुद्दों पर केंद्रित चर्चा हो सके. इसके लिए 6 अगस्त को विशेष चर्चा दिवस निर्धारित किया गया है.

Tags:ranchi newsJharkhand Vidhansabha Monsoon SessionAll party meeting regardingJharkhand newsjharkhand viral newsjharkhand latest newsjharkhand assemblyjharkhand assembly newsJharkhand News in HindiLatest Jharkhand News in HindiJharkhand Hindi Samacharझारखंड न्यूजझारखंड वायरल न्यूजझारखंड लेटेस्ट न्यूजझारखंड विधानसभाझारखंड विधानसभा खबर"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.