☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश का पूर्ण गठन, विनय, मनीषा और आदर्श सिंह ने संभाली कमान

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश का पूर्ण गठन, विनय, मनीषा और आदर्श सिंह ने संभाली कमान

रांची(RANCHI): अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. कमेटी गठन से पहले रांची के रिंग रोड स्थित हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर मौजूद रहे. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह की बात सुनी गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को पत्र सौंप दिया है.

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर ने सबसे पहले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने झारखंड प्रदेश में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों को कार्य सौंपे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में क्षत्रिय अपना काम धरातल पर करके दिखाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने देश में आर्थिक आरक्षण की मांग उठाई है. आरक्षण धर्म या किसी वर्ग के आधार पर नहीं होना चाहिए. बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण की जरूरत है.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे बखूबी निभाएंगे. क्षत्रिय महासभा सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है. अब नई कमेटी नए मिजाज में नजर आएगी. महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है. इस दौरान झारखंड में भी महिलाओं को आगे लाने का काम किया जाएगा. महिला मोर्चा का काम भी झारखंड में दिखेगा. क्षत्रिय महासभा सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने का काम करती है.

रिपोर्ट-समीर

Published at:29 Jun 2025 09:09 AM (IST)
Tags:All India Kshatriya Mahasabhaall india kshatriya mahasabhakshatriya mahasabhavishwa kshatriya mahasabhakhil bhartiya kshatriya mahasabhaakhil bhartiya kshatriya mahasabhachandravanshi kshatriya mahasabhaakhil bharatiya kshatriya mahasabhaakhil bhartiya kshatriya mahasabha yuvaakhil bhartiya kshatriya mahasabha etahakhil bharatiya kshatriya mahasabha yuvaakhil bhartiya kurmi kshatriya mahasabhateam of akhil bhartiya kshatriya mahasabhaakhil bhartiya kshatriya mahasabha latest news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.