✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चारों नचनियां एक साथ नाचेगी, नाच रुका तो बारात.....दूल्हा बाबू ने ऑर्केस्ट्रा से कर दी गंदी डिमांड, Video Viral

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 2:59:43 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): शादी ब्याह जैसे आयोजन में कई तरह की रस्में, कई परंपराएँ देखने को मिलती हैं. किसी क्षेत्र की कोई परंपरा खास होती है, तो कहीं कोई रस्में अनूठे तरीके से निभाई जाती है. वहीं बात अगर बिहार झारखंड या उत्तर प्रदेश की शादियों की करें तो यहाँ ऑर्केस्ट्रा का चलन भी काफी पुराना है. खास बात यहाँ ये है की इन राज्यों में ऑर्केस्ट्रा सिर्फ गाने बजाने तक सीमित नहीं है. बल्कि इन क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा के साथ महिलायें, खासकर भोजपुरी गानों पर नाच भी प्रस्तुत करती हैं और यह महफ़िल कितनी देर तक चल सकती है, इसका अंदाजा नहीँ लगाया जा सकता. अक्सर यूपी, बिहार और झारखंड में बारातियों के सवागत और मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया जाता है. पर इस दौरान ऑर्केस्ट्रा से कुछ आपत्तिजनक तो कभी अश्लील डिमांड तक कर दी जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार से जहां दूल्हा बाबू ने ही बेशर्मी की सारी हदें पार कर ऑर्केस्ट्रा से ऐसी डिमांड की जिसे सुनकर आप भी हाए-तौबा करेंगे. 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है की दूल्हा खुद माइक लेकर ऑर्केस्ट्रा की नाच (महिलाओं) से डिमांड कर रहा है. वीडियो में दूल्हा कहता है की, ‘चाहे खाना 1 बजे खिलाएँ या 2 बजे, नाच नहीं रुकेगा. अगर नाच रुका तो बारात रिटर्न चली जाएगी, चारों नचनियाँ एक साथ नाचेंगी...’ यह थे उस दूल्हे के बोल जो एक लड़की के साथ सात फेरे लेकर एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने जा रहा है. ऐसे में दूल्हे की ऐसे अश्लीलता भरी रंगदारी देख हर किसी के ज़बान पर बस यही बात है की आखिर दूल्हा बाबू इतनी बेशर्मी पर कैसे उतर आए. 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और rahul jhasaidapur नाम के ID से पोस्ट किया गया है. हालांकि वीडियो कब और कहाँ का है इसकी जानकारी नहीं है. 

नोट : The News Post इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Tags:trending newsviral newsviral dancebig newstop newstrending videofour dancersdancers videodancer viral videoorchestrabihar orchestraorchestra dancerorchestra dancer viral videoorchestra female dancerorchestra female dancer viral videoviral video dancedancer viral videoorchestra female dancer videoorchestra dance videofamous orchestra female dancer namedamous orchestra female dancer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.