✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सोनम रघुवंशी केस में हुई अलका की एंट्री, पूछताछ के बाद हो सकते हैं कई चौंकानेवाले खुलासे, पढ़ें कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:44:00 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राजा रघुवंशी केस से सभी वाकिफ है.किस तरीके से एक बेरहम पत्नी ने अपने ही पति को हनीमून पर ले जाकर खौफनाक मौत दे दी.जिसको सुनकर सभी की रुह कांप गयी.इंदौर के इस चर्चित हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है. इसी मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है जिसमें अलका नाम की एक लड़की की एंट्री हो चुकी है.आपको बता दें कि सोनम की करीबी दोस्त मानी जाने वाली अलका के नाम सामने आने के बाद अब केस में चौंकने वाला खुलासा हो सकता है.

कई टूटी कड़ियों को जोड़ सकती है अलका

 राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने दावा किया है कि अलका इस मामले की कई कड़ियों को जोड़ सकती है. इस मामले में उसकी महत्तवपूर्ण भूमिका की आशंका है, इनका मानना है कि इस साजिश में अलका शामिल हो सकती है. यदि पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो फिर इस हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है. राजा के परिजनों का कहना है कि सोनम ने ये काम अकेला नहीं किया होगा इसलिए उसकी  सारी सहेलियां और दोस्तों से पुलिस पूछेगी तो फिर मामला सुलझ सकता है.

हत्याकांड में क्या है अलका का रोल समझिये

चलिए आपको बता देते है कि आखिर इस मिस्ट्री गर्ल अलका की इस केस में क्या रोल है. आपको बताये कि अलका सोनम के बचपन की सहेली है. दोनों में इतनी गहरी दोस्ती है कि दोनों अपनी-अपनी बातों को एक दूसरे से शेयर करती थी. राजा के परिजनों को शक है कि इस हत्याकांड में जो साजिश रची गई थी उसमें अलका की भी भूमिका थी, अगर पुलिस गहन पूछताछ करे तो फिर शायद इस केस का खुलासा हो सकता है.

राजा के परिजनों ने की नार्कों टेस्ट की मांग

राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने सोनम और अलका के नार्को टेस्ट की मांग की है उनका कहना है कि सोनम कई बात छिपा रही है, और बार-बार अपना बयान बदल रही है. यदि नार्को टेस्ट करवाया जाएगा तो फिर इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.वहीं परिवार वालों को मनाना है कि अलका के संदिग्ध व्यवहार और सोनम के साथ उसकी नजदीकी पुलिस को कई अहम सुराग दे सकती है.

मेघालय पुलिस ने अलका को लेकर नहीं दिया है कोई अधिकारिक बयान

वहीं सुत्रों की माने तो अब पुलिस इस मिस्ट्र गर्ल अलका की भूमिका की जांच में जुटी हुई है हलांकि मेघालय पुलिस की ओर से अलका को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अलका सिर्फ सोनम की दोस्त है या फिर राजा हत्याकांड में वह कोई साजिशकर्ता भी है.

राजा रघुवंशी केस में अब तक क्या हुआ

चलिए आपको बता देते हैं राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक क्या हुआ है. आपको बतायें कि 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की बड़े ही धूमधाम से परिवार की मौजूदगी में इंदौर में शादी हुई.  मजह कुछ दिन बाद ही वह मेघालय हनीमून के लिए गए थे. जहां 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई. सभी लोग हैरान परेशान थे कि आखिर दोनों अचानक से हनीमून से गायब कैसे हो गए, तभी अचानक 2 जून को राजा का शव झरने के पास खाई में मिला. जिसका बाद जब मामला गहराया तो कातिल सोनम रघुवंशी खुद ही पुलिस के सामने आयी और जिसके बाद तथाकथित उसके पप्रेमी राज कुशवाहा के साथ विशाल चौहान और आकाश राजपूत को पुलिस ने गिरफ़्तार किया.पुलिस को शक था कि इन तीनो ने मिलकर ही राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया.आपको बतायें कि मेघालय पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसे ऑपरेशन हनीमून का नाम दिया है.

Tags:sonam raghuvanshiraja raguvanshi murder caseraja raguvanshi murder case updateopreation honeymoonmeghalaya famous murder casecrime newstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.