✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Alert!क्रेडिट कार्ड लिया है लेकिन इस्तेमाल नहीं करते? तो आपका सिविल स्कोर हो सकता है खराब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 11:04:58 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज के समय में बहुत से लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है. यह एक ऐसी सुविधा है जिससे आप बिना नकद पैसे के खरीदारी कर सकते है. बैंक आपको एक तय सीमा तक पैसे उधार देता है, जिसे आपको बाद में चुकाना होता है.इस सुविधा की वजह से लोग आसानी से शॉपिंग कर लेते है, घूमने-फिरने का खर्च उठा लेते है या जरूरत की चीजें खरीद लेते है लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो क्रेडिट कार्ड तो बनवा लेते है लेकिन कर्ज के डर से उसका इस्तेमाल नहीं करते.

छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

अगर आप भी ऐसा कर रहे है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करने से आपके CIBIL Score पर बुरा असर पड़ सकता है.दरअसल, जब आप क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो बैंक यह उम्मीद करता है कि आप समय-समय पर उसका इस्तेमाल करेंगे और समय पर भुगतान करेंगे. इससे आपकी एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनती है लेकिन अगर आप लंबे समय तक कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं करते, तो बैंक को लगता है कि आप फाइनेंशियल रूप से एक्टिव नहीं है. इससे आपकी प्रोफाइल कमजोर मानी जाती है.

लम्बे समय तक इस्तेमाल ना करने से हो सकता है नुकसान

हालांकि, एक-दो महीने तक इस्तेमाल न करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप कई महीनों या सालों तक कार्ड को बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते है, तो इसका असर दिखने लगता है. कई बार बैंक आपका क्रेडिट कार्ड बंद भी कर सकता है. जब ऐसा होता है, तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री छोटी हो जाती है और इसका सीधा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है.

भविष्य में पर्सनल लोन लेने में होती है दिक्कत

कम सिबिल स्कोर का मतलब है कि भविष्य में अगर आप लोन लेना चाहें, जैसे होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन, तो आपको दिक्कत हो सकती है या ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है.इसलिए जरूरी है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल करें. आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है, लेकिन महीने में एक-दो बार छोटे खर्च के लिए इसका उपयोग करें और समय पर बिल का भुगतान जरूर करे. क्रेडिट कार्ड को सिर्फ रखना ही काफी नहीं है, उसका सही और नियमित इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आपका सिबिल स्कोर अच्छा बना रहे और भविष्य में आपको किसी तरह की परेशानी न हो.

Tags:CreditCardCIBILScoreCreditScoreFinancialTipsMoneyManagementPersonalFinanceBankingTipsLoanTipsSmartSpendingFinanceAwarenessCreditCardUseAvoidDebtFinancialPlanningMoneyTipsIndiaFinance

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.