✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शराब प्रेमियों के अच्छी खबर! झारखंड में अब रातभर छलका सकेंगे जाम, सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे बार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:48:47 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में शराब पीने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार बार के संचालन समय को बढ़ाने की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में झारखंड के बार देर रात नहीं, बल्कि सुबह 4 बजे तक खुल सकते हैं. इसके लिए उत्पाद विभाग एक नया प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे अगले वित्तीय वर्ष से लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल राज्य में बार रात 12 बजे तक ही खोलने की अनुमति है. हालांकि कई जगहों पर बार तय समय से ज्यादा देर तक खुले रहते हैं. इससे एक तरफ सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं.

नई योजना के तहत बार संचालन के लिए समय आधारित लाइसेंस व्यवस्था लागू की जाएगी. रात 12 बजे के बाद बार खोलने के लिए अलग-अलग समय स्लॉट तय किए जाएंगे. एक बजे, दो बजे, तीन बजे और सुबह चार बजे तक संचालन के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा. इससे बार संचालकों को नियम के दायरे में काम करने की सुविधा मिलेगी.

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से अवैध रूप से देर रात तक चल रहे बार पर लगाम लगेगी और राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. साथ ही ग्राहकों और संचालकों दोनों के लिए स्पष्ट नियम तय हो जाएंगे.

उत्पाद मंत्री ने यह भी साफ किया कि जो बार संचालक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जुर्माना लगाने के साथ-साथ गंभीर मामलों में बार का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

Tags:Alcohol loversbig news for Alcohol loversAlcohol lovers newslatest news for Alcohol loversbars will be open till 4am in jharkhandbars will be open till 4am in jharkhand newsbars will be open till 4am in jharkhand latest newsbars will be open till 4am in jharkhand latest updatelatest newsbig newsbreaking newsviral newstrending newsbig breakingbars in jharkhandlist of bars in jharkhandalcohol

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.