✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

12 साल बाद अक्षय की फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट, दर्शकों को OMG 2 का बेसब्री से इंतजार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:41:45 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री को  कई सुपरहिट मूवी दिए है. वही इस साल अक्षय की अपकमिंग मूवी लगता है उनके लिए काफी खास साबित होगी. क्युकी 12 साल बाद अक्षय ने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है. अक्षय की अपकमिंग फिल्म OMG 2 को A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है. बता दिया कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के शिव अवतार को लेकर लोग काफी एक्साईटेड है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं.

आखिरी बार 2011 में मिल था ए सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार की फिल्म को 12 साल बाद A सर्टिफिकेट टिकट मिला है. रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार कि 12 सालों में किसी भी फिल्म को ए सर्टिफिकेट नहीं दिया गया. आखरी बार उनकी देसी बॉयज को ए सर्टिफिकेट मिला था जो 2011 में रिलीज हुई थी . इसके बाद अब सीधे 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है.

फिल्म में किया गया बदलाव

इस फिल्म का विषय सेक्स एजुकेशन है. मगर इस फिल्म के इस थीम के साथ अक्षय कुमार भगवान शिव बने नजर आते इससे लोगों को आपत्ति होती. इसलिए सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म में 20 से ज्यादा बदलाव करने के लिए कहा गया है. वैसे तो फिल्म ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट मिल चुका है.  

धमाकेदार फिल्म का टीजर

साल 2012 में आई फिल्म OMG को लोगों ने काफी पसंद किया था. जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल की काफी दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के रोल में नजर आए थे. वहीं इसकी सिक्वल फिल्म OMG-2 की पहली झलक सामने आई है. 2023 की ये धमाकेदार फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है. जिसमे अक्षय कुमार भोलेनाथ के रोल में नजर आ रहे हैं., तो वहीं पंकज त्रिपाठी एक सच्चे भोलेनाथ के भक्त की भूमिका में हैं.

OMG -2 का पहला गाना हुआ रिलीज

वहीं 27 जुलाई को इस फिल्म का गाना हर हर महादेव रिलीज हुआ है. इस गाने को पूरी तरह से भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया गया है. गाने में खिलाड़ी भैया पूरे तरीके से भगवान भोलेनाथ के अवतार में रमे नजर आ रहे हैं. और अघोरी साधुओं के साथ मस्त मौला होकर शिव तांडव कर रहे हैं.

गाने में शिव तांडव करते दिख रहे है अक्षय कुमार

वहीं अक्षय शिव अवतार में लंबी-लंबी जटाओं के साथ नीलकंठ के अवतार में त्रिशूल के साथ दिख रहे है. इस गाने को एक दिन के अंदर अब तक 20 मिलियन लोगों ने देख लिया है. गाने में अक्षय कुमार के साथ फिल्म में महादेव के सबसे बड़े भक्त बने पंकज त्रिपाठी की झलक भी दिख रही है. सोशल मीडिया पर इस गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

Tags:AkshayAkshay's FILM gets A certificate after 12 yearsA certificate after 12 yearsOMG 211 AUGUSTTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.