✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अकासा एयर की मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर विमान को किया रवाना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:41:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ‘अकासा एयर’ की मुंबई से अहमदाबाद की पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दिल्ली और मुंबई दोनों जगह इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. दिल्ली में हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके मंत्रालय में राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की मिली प्रमाणपत्र

पिछले महीने प्रसिद्ध निवेशक राकेश झुनझुनवाला और विमानन दिग्गज आदित्य घोष और विनय दूबे की ओर से संचालित अकासा एयर को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र मिला था.

अन्य उड़ान

रविवार सुबह 10.05 बजे एयरलाइन की पहली उड़ान मुंबई से रवाना होकर 11.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. अकासा एयर 13 अगस्त, 19 अगस्त और 15 सितंबर से क्रमशः बेंगलुरु-कोच्चि, बेंगलुरु-मुंबई और चेन्नई-मुंबई मार्गों पर भी उड़ाने संचालित करेगी. कंपनी ने बेहतर सेवा देने का आश्वासन दिया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.