✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अजब गजब:जपला स्टेशन पर कुंभ स्पेशल रोकना भूल गया लोको पायलट! रेलवे अधिकारियों ने दूसरे स्टेशन पर रुकवाया ट्रेन,छूटे यात्री को माल गाड़ी से भेजा      

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:39:42 PM

पलाम(PALAMU):कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 07108 का स्टॉपेज जपला रेलवे स्टेशन पर रहने के बावजूद ट्रेन मंगलवार को जपला स्टेशन पर नहीं रुकी. ट्रेन का इंतेज़ार कर रहे यात्री आवाक रह गए. बाद में आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक ने सूचना देकर ट्रेन को कोसियारा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया. यात्रियों को माल गाड़ी के गार्ड बोगी में सवार कर कोसियारा रेलवे स्टेशन भेज कर ट्रेन पकड़वाया. रेलवे की इस कुव्यवस्था से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसे लेकर रेल प्रशाशन के प्रति यात्रियों ने खासी नाराजगी है. उक्त ट्रेन से रांची जाने वाले 48 यात्री जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतेज़ार कर रहे थे.

प्लेटफार्म पर वह ट्रेन पर सवार होने के लिए खड़े थे. मगर उनकी आंखों के सामने से ट्रेन जपला रेलवे स्टेशन से पूरी स्पीड में गुजर गई. यात्रियों ने तत्काल आरपीएफ पोस्ट जपला को सूचना दी. आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने स्टेशन प्रबंधक से मिलकर ट्रेन को कोसियारा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया. सभी 48 यात्रियों को आरपीएफ ने माल गाड़ी की गार्ड बोगी में सवार कर कोशिआरा रेलवे स्टेशन पर उतार कर 3 महिला व 45 पुरुषों को कुंभ स्पेशल ट्रेन में 8:55 बजे सवार कराया. ट्रेन कोसियारा रेलवे स्टेशन से 9:03 बजे रवाना की गई. यात्रियों ने बताया कि उक्त ट्रेन का निर्धारित समय जपला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 21:35 बजे था. ट्रेन को करीब 12 घंटे लेट मंगलवार सुबह 8:05 बजे पहुंचना था. मगर ट्रेन जपला रुकी ही नहीं. रेलवे की इस लापरवाही से यात्रियों में काफी नाराजगी है. उन्होंने रेलवे की इस लापरवाही की जांच करा कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

आरपीएफ पोस्ट जपला के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि यात्रियों को उन्होंने कोसियारा रेलवे स्टेशन पहचाने की व्यवस्था कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के कंट्रोल की मदद से ट्रेन से किसीयारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को अगले रेलवे स्टेशन किसीयारा में ट्रेन पर सवार करा कर भेजवाने का काम किया. इस संबंध में रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय मेहता से कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया गया. वह उपलब्ध नहीं मिले. उनके मोबाइल नंबर 9771427940 पर संपर्क किया गया.उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. रेल के कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह रेलवे कंट्रोल की लापरवाही है. यही वजह है कि कोई अधिकारी इस संबंध में बोलना नहीं चाहते.

क्या कहते है यात्री

इस ट्रेन पर जपला रेलवे स्टेशन से पूर्व में ही रिजर्वेशन टिकट लेकर ट्रेन से सफर करने वाले यात्री राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके साथ 20 लोगों का रिजर्वेशन है. वह सोमवार की रात से ट्रेन का इंतेज़ार जपला रेलवे स्टेशन पर कर रहे थे. ट्रेन का जपला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को निर्धारित समय 21:55 है. मगर ट्रेन लेट होकर मंगलवार सुबह 8:05 बजे जपला रेलवे स्टेशन पर रुके बिना ही गुजर गई. सभी यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ से संपर्क किया. उन्होंने ट्रेन को कोसियारा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया दिया. सभी को एक माल गाड़ी के गार्ड बोगी में सवार कर रवाना किया. सभी यात्री कोसियारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होकर 9:03 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुए. उन्हें रांची जाना है. इसमें यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दूसरी महिला यात्री सुनीता शर्मा ने बताया कि पूरी रात उन्होंने जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतेज़ार किया. वह अन्य यात्रियों के साथ प्लेटफार्म पर ट्रेन पर सवार होने को खड़ी थी. यह उनके जीवन की पहली घटना है, जब प्लेटफार्म पर जिस ट्रेन का इंतेज़ार कर रही हों और वह ट्रेन रुके बिना ही धड़धड़ा कर निकल गई. उन्होंने कहा कि उनके पास काफी समान था. अकेली थी. आरपीएफ ने मदद कर ट्रेन रुकवा कर अगले स्टेशन तक भेजा. मगर उन्हें और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मामले की जांच कर दोषी रेल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने की है. जिससे आगे इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो.

Tags:sandeep telugu travellertelugu travellervisakhapatnam to varanasi train journeyvizag to banaras expressvisakhapatnam to banaras expresskaasi train journeyvisakhapatnam to varanasi new traintrain vlogs telugutrain vlogs latestindian train seriestelugu train vlogsvizag to kaasi trainvizag to banaras new traintelugu train vlogs latestkumbh mela 2025kumbhmela special train from visakhapatnamprayagraj maha kumbh melajAPLA RELWEJAPLA RAILWAY STATION

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.