✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Airtel, Bsnl, VI या Jio किसका सिम कौन से फोन में देता है बेस्ट नेटवर्क, फोन की इस सेटिंग से समझे कौन सा सिम करेगा काम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 1:53:24 PM
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): इन दिनों मार्केट में कई कंपनियों के सिम मौजूद हैं पर सवाल ये है की आखिर इन सभी के बीच बेस्ट नेटवर्क कहाँ मिलेगा. इसके लिए लोग यह सोचते हैं की इलाके में नेटवर्क से इन चीजों पर असर पड़ता है. ऐसे में कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और कमजोर सिग्नल जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. अब इतनी पड़े के बाद लोग ये सोचने लगते हैं की उन्होंने इस कंपनी की सिम लेकर गलती कर दी. 
 
अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही है तो यह खबर आपके बड़े काम की है. अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी टेलीकॉम कंपनी की नई सिम खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि हमारे इलाके में उसका नेटवर्क सही से काम नहीं करता. पर अगर सिम खरीदने से पहले ही यह पता चल जाए कि आपके एरिया में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे अच्छा है, तो पैसा और समय दोनों बच सकते हैं.
 
दरअसल, आपके मोबाइल में एक ऐसी सेटिंग होती है जिसकी मदद से आप यह जानकारी खुद पता कर सकते हैं. आमतौर पर यह सेटिंग ऑटो मोड पर रहती है, इसलिए लोग इस पर ध्यान नहीं देते. लेकिन अगर आप इसे मैन्युअल मोड पर कर दें, तो आपका फोन आसपास उपलब्ध सभी नेटवर्क की सूची दिखा देता है.
 
क्या करती है यह सेटिंग?
जब आपका फोन ऑटोमैटिक नेटवर्क सिलेक्शन पर रहता है, तो वह खुद ही किसी एक नेटवर्क से जुड़ जाता है. लेकिन मैन्युअल करने पर फोन आसपास मौजूद सभी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क को खोजता है और उनकी लिस्ट दिखाता है.
 
इस लिस्ट में आपको यह भी दिखाई देगा कि कौन-सी कंपनी का 2G, 3G, 4G या 5G नेटवर्क उपलब्ध है. इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके इलाके में किस कंपनी का तेज इंटरनेट नेटवर्क चल रहा है.
 
ऐसे पता करें अपने इलाके का नेटवर्क
1. सबसे पहले फोन की Settings में जाएं.
2. वहां Mobile Network या SIM & Network वाले विकल्प पर क्लिक करें.
3. इसके बाद Network Operator या Operator Selection का विकल्प चुनें.
4. अब Auto Select Network को बंद कर दें.
 
जैसे ही आप ऑटो मोड बंद करेंगे, आपका फोन आसपास के सभी उपलब्ध नेटवर्क को स्कैन करना शुरू कर देगा. कुछ समय बाद आपके सामने अलग-अलग कंपनियों के नेटवर्क की लिस्ट आ जाएगी.
 
लिस्ट को कैसे समझें?
जो नेटवर्क ऊपर दिखाई देता है, वह आमतौर पर बेहतर सिग्नल वाला माना जाता है. नीचे की तरफ दिखने वाले नेटवर्क अपेक्षाकृत कमजोर हो सकते हैं. साथ ही यह भी देखें कि किस कंपनी का 4G या 5G नेटवर्क उपलब्ध है. इससे आप तय कर सकते हैं कि आपको किस कंपनी की सिम लेनी चाहिए.
 
इन बातों का रखे खास ख्याल
नेटवर्क चेक करते समय सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी टेस्ट जरूर करें. कई बार घर के अंदर सिग्नल कमजोर और बाहर मजबूत हो सकता है. दोनों जगह जांच करने से आपको सही अंदाजा मिलेगा कि कौन-सी कंपनी का नेटवर्क आपके लिए बेहतर रहेगा. इस आसान तरीके से आप सिम खरीदने से पहले ही समझ सकते हैं कि आपके इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क सबसे मजबूत है.
Tags:technologytechnology newstechnology news updatelatest news technologytechnology news latesttechno busstechnology buzzairtelBSNLVIJioSIMsim with best networkwhich sim has best networkbest network simbest network sim in indialatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.