✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

AI बनता जा रहा है युवाओं के लिए खतरा, क्या छीन लेगा नौकरियां, जानिए सच्चाई

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 5:26:44 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. चाहे बैंकिंग क्षेत्र हो, हेल्थकेयर या शिक्षा हर जगह AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल युवाओं के सामने यही खड़ा है कि क्या AI उनकी नौकरियां छीन लेगा. वही एलन मस्क ने कहा है कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई लोगों की नौकरियां छीन सकता है.

सबसे पहले खतरे की बात करें तो यह सच है कि AI कई नौकरियों को प्रभावित कर रहा है। खासकर वे काम जो बार-बार एक ही तरीके से किए जाते हैं, जैसे डेटा एंट्री, कॉल सेंटर, बेसिक अकाउंटिंग, और मैन्युअल प्रोसेसिंग इनमें मशीनें तेजी से इंसानों की जगह ले रही हैं. बड़ी कंपनियां लागत कम करने और काम की गति बढ़ाने के लिए ऑटोमेशन अपना रही हैं, यही वजह है कि कम स्किल वाले कामों की मांग धीरे-धीरे घट रही है और युवाओं में नौकरी को लेकर असुरक्षा बढ़ रही है.

लेकिन AI सिर्फ नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि एक नई दुनिया भी बना रहा है. नई तकनीकों के साथ कई नए करियर विकल्प सामने आए हैं जैसे डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, AI डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग. इन क्षेत्रों में कुशल युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है. यानी जो युवा समय के साथ नई स्किल्स सीखते हैं, उनके लिए अवसर पहले से ज्यादा हो सकते हैं.

AI के इस दौर में सबसे बड़ा बदलाव स्किल्स का है. अब केवल डिग्री से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज और तकनीकी समझ जरूरी होगी. इसके साथ ही क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन स्किल, और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी जैसे गुण भी बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं. लेकिन AI इंसान क जैसे नहीं क्रिएटिविटी नहीं सोच सकता है जो इंसान की सबसे बड़ी ताकत है.

शिक्षा क्षेत्र में भी AI का बड़ा असर दिख रहा है. ऑनलाइन लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इससे छात्रों को सीखने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, लेकिन साथ ही उन्हें नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखना भी जरूरी हो गया है. सरकारें और कंपनियां भी अब री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग पर जोर दे रही हैं, ताकि कर्मचारी बदलती तकनीक के साथ तालमेल बैठा सकें. कई देशों में AI से प्रभावित कर्मचारियों को नई स्किल्स सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

अगर हम आने वाले दिनों की बात करें, तो AI और इंसान का रिश्ता प्रतिस्पर्धा का नहीं बल्कि सहयोग का होगा. AI उन कामों को संभालेगा जो दोहराव वाले और समय लेने वाले हैं, जबकि इंसान क्रिएटिव कामों पर ध्यान देगा.  AI को सिर्फ खतरे के रूप में देखना सही नहीं है. यह एक बड़ा बदलाव जरूर है, लेकिन इसके साथ ही यह एक बड़ा अवसर भी है. जो युवा समय रहते नई तकनीकों को सीखेंगे और खुद को अपडेट करेंगे, वही इस बदलती दुनिया में आगे निकलेंगे.

 

 

Tags:AI impact on jobsAIjobsArtificial Intelligence job lossAI and youth employmentElon Musk AI warning jobsElon Muskwarning jobsfuture of jobs with AIAI replacing human jobsAI career opportunitiesemploymentAI in future impactAI skills for future jobsfuture jobsbenefits and risks of AIbenefits of AI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.