✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: '204 शव मिले, 41 घायलों का चल रहा इलाज', एअर इंडिया हादसे पर बोले पुलिस कमिश्नर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:28:02 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघानीनगर में हुए एअर गंडिया का विमान क्रैश मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस घटना को लेकर अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि  '204 शव मिले हैं, 41 घायलों इलाज का चल रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना बहुत ही भयानक हुई है. कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर है और उन्हें बचाना मुश्किल साबित हो रहा है. कमिश्नर मलिक ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति के कारण स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.

40 से ज्यादा एंबुलेंस और दो सैन्य अस्पताल रेस्क्यू में जुटे

सेना और वायुसेना की ओर से 40 से अधिक एंबुलेंस मौके पर तैनात की गई हैं, जो घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने में जुटी हैं. इसके अलावा, दो सैन्य अस्पतालों को पूरी तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया है, जहां सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लगातार सेवाएं दे रहे हैं. यह समन्वित प्रयास राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, इस विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और 1:40 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान हवाई अड्डे की सीमा भी पार नहीं कर पाया और ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे बैठ गया और फिर मौके से धुएं का गुबार उठा.

गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है. राहत और बचाव के लिए सात से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.

 

Tags:ahmedabad plane crashplane crash in ahmedabadahmedabad plane crash newsplane crash newsplane crash ahmedabadair india plane crashplane crashahmedabad plane crash liveahmedabad airport plane crashair india crash ahmedabadplane crash in ahmedabad airportgujarat plane crashahmedabad mein plane crashahmedabad gujarat plane crashahmedabad newsahmedabad plane crash 2025ahmedabad airport plane crash liveindia plane crash'204 bodies found41 injured being treatedpolice commissionerair indiabengaluru police commissionerair india crashair india accidentair india plane crash in ahmedabadair india plane accident#aero india 2019 policeair india flight crashkerala cm on air india mishappoliceair india passenger urinates on womanair india flight passengerindia newsair india passengerair india plane videoair india flight passenger live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.