पटना(PATNA): इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भेज दिया है. सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है.
अपने ही सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा
बता दें कि महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा था और खुद को चोरों का सरकार बताया था. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे. इसके बाद अब सुधाकर सिंह ने ये फैसला लिया है.
