पटना(PATNA): बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक ओर अपनी ही सरकार और विभागीय अधिकारियों को भ्रष्ट बता चर्चा में बने हुए हैं. वहीं विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप को सफल बनाने पर मैराथन, बैठक, समीक्षा और परिचर्चा का दौर जारी रख विभाग को नया स्वरूप प्रदान कर कृषि विभाग को अधिक से अधिक कृषकों के लिए उपयोगी बनाने में जुटे हैं.
अधिकारियों को किया कटघरे में शामिल
मंत्री सुधाकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए पहले, दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप के माध्यम से हजारों करोड़ खर्च करने के बावजूद उपलब्धि नहीं हासिल कर पाने के लिए कटघरे में भी खड़ा किया और नई प्रणाली विकसित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि बिहार का चौथा कृषि रोड मैप क्रांतिकारी होगा. उन्होंने कहा कि यह रोड मैप बिहार से दूसरी हरित क्रांति का शंखनाद करने में सफल होगा और इससे क्रिस्को में समृद्धि आएगी.