✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोतिहारी: कृषि सलाहकार को किसानों ने बना लिया बंधक, जानिये इस आक्रोश की वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:40:19 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां यूरिया के लिये आक्रोशित किसानों ने कृषि सलाहकार को बिजली के खम्बे में बांध दिया और फिर जोरदार प्रदर्शन किया. मामला जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के समीप की बताई जा रही है. जहां एक उर्वरक दुकान के समीप निर्धारित सरकारी दर से ज्यादा दामों में किसानों से यूरिया की बिक्री की जा रही है. जिस बात को लेकर किसान आक्रोशित थे. इस बीच मौके पर पहुंचे किसान सलाहकर को आक्रोशित किसानों का शिकार होना पड़ा. किसानों ने उन्हें धर लिया और फिर वहीं पर कृषि सलाहकर को बिजली के खम्भे में बांध कर अपना विरोध जताया. 

यह भी पढ़ें:

दरभंगा: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

दुकानदार ज्यादा दाम पर बेच रहे यूरिया 

बताया जाता है कि विभाग से दुकानदार को जितना उर्वरक दिया गया था उसका 90 % यूरिया रात्रि में 300 से 500 रूपए में वितरित कर दिया गया. जबकि नियम के अनुसार यूरिया को कृषि विभाग के कर्मी के देख रेख में वितरण करने का नियम बनाया गया है. ताकि यूरिया ज्यादा दामों में न बिके या कालाबाजारी न हो पर आज सुबह जैसे ही कृषि सलाहकर यूरिया बंटवाने माधोपुर चौक पहुंचे, तबतक पहले से किसान एकत्रित हुए थे और वे आक्रोशित इसलिये थे कि  दुकानदार यूरिया देने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद मौके पर पहुंचे कृषि सलाहकार को किसानों ने बिजली के खम्भे में बांध दिया और प्रदर्शन करने लगे. इस बीच कृषि सलाहकर के फोन करने पर  मौके पर तुरकौलिया बीडीओ और अनुमंडल कृषि पदाधिकरी मौके पर पहुंचे और तब जाकर उसे बंधक से मुक्त कराया गया. वहीं इस मौके पर पहुंचे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रभात वर्मा ने बताया कि किसानों की शिकायत है कि दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से ज्यादा में देर रात्रि में यूरिया को बेच दिया गया है. जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है. अब या मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.