✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में जारी हुआ अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल, जाने किसको मिलेगा कब मौका

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:50:08 PM

पटना(PATNA): रक्षा के क्षेत्र में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती को लेकर पटना में सेना के क्षेत्रीय कार्यालय, दानापुर के लिए  रैली का आयोजन एक से 14 दिसंबर तक होगा. इसमें एक से 13 दिसंबर तक पुरुषों के लिए और 14 दिसंबर को महिलाओं के लिए रैली का आयोजन किया जायेगा. ये रैली दानापुर में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) के ग्राउंड में होगी. जानकारी दें कि अग्निवीर की पुरुष रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है और अभ्यर्थियों को पंजीकृत मेल आइडी पर भेज दिया गया है. महिला रैली के लिए प्रवेश पत्र 20 नवंबर तक जारी होगा.  

यहाँ से भी प्राप्त कर सकते हैं आईडी 

अधिकारियों ने बताया कि जिन किसी भी महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को आइडी प्राप्त नहीं हुआ है, वे किसी भी कार्य दिवस पर दानापुर स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच  संपर्क कर सकते हैं. बता  दें कि महिला रैली के लिए प्रवेश पत्र 20 नवंबर तक उन आवेदकों को जारी किये जायेंगे, जो कट ऑफ प्रतिशत के बाद शॉर्ट लिस्ड उम्मीदवारों की सूची में सफलतापूर्वक जगह बना लेंगे.

1 से 8 दिसंबर तक होगी पुरुष जीडी की बहाली

दानापुर में भर्ती को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पुरुष रैली में अग्निवीर जीडी की बहाली होगी. वहीं, 9 से 13 दिसंबर तक अग्निवीर तकनीकी अग्निवीर क्लर्क अग्निवीर एसकेटी की बहाली होगी. 14 दिसंबर को बिहार और झारखंड के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. 

अलग अलग जिलों का शेड्यूल हुआ जारी 

बहाली का जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें 1 दिसंबर को गोपालगंज जिले के अभ्यर्थी आएंगे.  दो  दिसंबर को कुचायकोट और वैशाली अंसल के अभ्यर्थी आएंगे. तीन  दिसंबर को सिवान के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. चार  दिसंबर को सारण के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. पाँच  दिसंबर को बनियापुर दरियापुर छपरा दानापुर मनेर पटना सदर पालीगंज विक्रम और पुनपुन के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. छह  दिसंबर को पटना के बाकी अंचल के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. सात  दिसंबर को भोजपुर के शाहपुर आरा जगदीशपुर अंचल को छोड़कर सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. वहीं आठ दिसंबर को भोजपुर के जगदीशपुर अंचल और बक्सर के सभी अंचल की भर्ती होगी यह सभी पद जीडी के लिए होंगे.

14 दिसंबर को होगी महिला अभ्यर्थियों की जीडी बहाली 

अग्निवीर क्लर्क के लिए नौ और दस दिसंबर को बहाली होगी.नौ  दिसंबर को पटना सारण सिवान दस  दिसंबर को गोपालगंज बक्सर भोजपुर वैशाली की बहाली होगी, जबकि अग्निवीर तकनीकी के लिए 11  दिसंबर को भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, पटना, सारण, सिवान,  वैशाली, 12 दिसंबर को पटना, सारण, सिवान, वैशाली, 13 दिसंबर को गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. 14 दिसंबर को बिहार झारखंड के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों की जीडी बहाली होगी.

Tags:the news postbihar newsagniveerrecruitment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.