✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अग्निवीर भर्ती 2026: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगी भर्ती रैली, जान लें तारीख

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 5:59:49 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रांची जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. एआरओ ने बताया है कि झारखंड के सभी जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती रैली निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी. भर्ती रैली का आयोजन मगध यूनिवर्सिटी मैदान, बोधगया (बिहार) में किया जाएगा.

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
पुरुष अभ्यर्थियों की रैली 18 मार्च 2026 को आयोजित होगी. सभी अभ्यर्थियों को 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा. गेट रात 12:30 बजे खोला जाएगा. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

महिला सैन्य पुलिस (WMP) अभ्यर्थियों के लिए
महिला सैन्य पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है. उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) एवं पीएमटी 17 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर उपस्थित हों. दस्तावेजों की अनुपस्थिति या विलंब की स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर विजिट कर सकते हैं. जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर ‘अबुआ साथी’ 9430328080 भी जारी किया गया है.

Tags:Agniveer Recruitment 2026Agniveer RecruitmentAgniveer Recruitment big updateAgniveer Recruitment 2026 updateAgniveer shortlisted candidateAgniveer Recruitment updateAgniveer vacancyarmy vacancygovernment vacancylatest newsvacancy newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.