✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दो किलोमीटर पैदल चलकर राष्ट्रपति ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, झारखंड दौरे पर भी आएंगी राष्ट्रपति  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:55:30 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा के पुरी में 2 किमी पैदल चलकर जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. जुलाई में उच्च पद संभालने के बाद वह अपनी पहली दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मंदिर पहुंचे. जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह राज्य का पहला दौरा है. राज्य सरकार ने मुर्मू के दौरे के अवसर पर राज्य की राजधानी क्षेत्र के सभी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में पहले ही आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे के लिए पुरी और भुवनेश्वर में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

झारखंड दौरे पर भी आएंगी राष्ट्रपति

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड आने वाली हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ रांची सिटी एसपी ने बैठक किया. बैठक के बाद उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया. राष्ट्रपति रांची आने बाद खूंटी जाएंगी. खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी, फिर वहां से बिरसा मुंडा के जन्म स्थली उलीहातू जाएंगी.

सुरक्षा को लेकर रांची में अतिरिक्त जवानों को किया जाएगा तैनात

सुरक्षा को लेकर रांची सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा टॉप लेवल की रहती है. इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया जाएगा. रांची शहर में दो हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा. बता दें कि राष्ट्रपति बनने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये पहला झारखंड दौरा है.

Tags:draupadi murmudraupadi murmu presidentdraupadi murmu newspresident draupadi murmudraupadi murmu livedraupadi murmu biographydraupadi murmu speechdraupadi murmu latest newsdroupadi murmunew president draupadi murmuwho is draupadi murmudraupadi murmu familydraupadi murmu live newsdraupadi murmu today newsdraupadi murmu odisha visitnda president candidate draupadi murmudraupadi murmu daughterwomen president candidate draupadi murmu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.