✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में हुए रेल हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, आईए जानते हैं कौन सी ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:07:12 AM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-बुधवार की रात बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंदविहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई, जिसमे चार लोगो की मौत के साथ-साथ 100 से ज्यादा लोग घायल हो गये. जिनमे 20 की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस डरवाने रेल दुर्घटना में चार एससी कोच पलट गये और इंजन के बाद तीन बोगिया पटरी से उतर गई . इस रेल हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गये हैं. दरअसल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेल सेवा अस्त-व्यस्त हो गई है. बुधवार रात से ही राहत का काम चल रहा है . इसके साथ कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा और कई ट्रेनों के रूट बदलने पड़े . बक्सर-रघुनाथपुर होकर चलने वाली ट्रेनों को धनबाद होकर चलाने की सूचना जारी की गई है. 

आईए जानते हैं किन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव हुए हैं 

11 अक्टूबर को चली 12506 आनंदविहार -कामाख्या एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी।
11 को चली 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी.
11 अक्टूबर को चली 15946 डिब्रूगढ़ -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मालदा टाउन, अंडाल, आसनसोल, धनबाद होकर चलेगी.
11 को चली 12362 मुंबई - आसनसोल एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद होकर आसनसोल जाएगी.
11 को चली 22450 नई दिल्ली -गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी.
11 अक्टूबर को चली 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, होकर चलेगी.
12 अक्टूबर को 12315 कोलकाता - उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस आसनसोल, धनबाद, गया व होकर चलेगी.
12 अक्टूबर को चलने वाली 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस आसानसोल, धनबाद व गया होकर चलेगी.

Tags:train accident in Biharroutes of many trains have been changedroutes diverted bihar train accidentnorth east express derailedtrain routes changed bihar train accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.