✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुशील मोदी के आरोप के बाद मंत्री रामानंद यादव का पलटवार, कहा- जो भी जांच कराना चाहते हैं करा लें  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:32:29 AM

पटना(PATNA): बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार सरकार के खान भूतत्व मंत्री रामानंद यादव के प्रोफेसर की डिग्री पर सवाल उठाया था. इसके बाद अब मंत्री रामानंद यादव ने इस पर पलटवार किया है. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रोफेसर हूं और पीएचडी करना भूल गया.  मेरे ऊपर जो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, मुझ पर आरोप लगाया गया है. इन सबकी जांच हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले की जांच हो चुकी है.  सुप्रीम कोर्ट से मुझे इस मामले में न्याय मिला है.  उन्होंने आगे कहा कि सुशील मोदी मेरे प्रोफेसर बनने पर अगर जांच कराना चाहते हैं तो करा लें. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के भाई का लोदीपुर में चर्च की जमीन पर मार्केट बनाने में नाम आया था. वहां चर्च के फादर ने मुझ से इसकी शिकायत की थी. सुशील मोदी के भाई की इस अपार्टमेंट बनाने में हिस्सेदारी है.

मंत्री रामानंद यादव के इस प्रेस कांफ्रेंस में लोदीपुर चर्च के पादरी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोदीपुर चर्च की जमीन के रजिस्ट्री में गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई है. चर्च के जमीन पर बने मॉल का नक्शा पूर्व नगर आयुक्त ने रद्द कर दिया था.  गलत एफिडेविट देकर नक्शा पारित कराने के लिए लोदीपुर मॉल का नक्शा रद्द किया गया था.

सुशील मोदी के भाई के खिलाफ जांच की कही थी बात

सुशील मोदी ने रामानंद यादव पर कई आपराधिक मामले का भी आरोप लगाया था. इसकी सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि मुझ पर मात्र अभी तीन मामले दर्ज हैं. अन्य मामलों में मैं बरी हो चुका हूं.  उन्होंने कहा कि मैंने सुशील मोदी पर कोई आरोप नहीं लगाया. मैंने तो बस पीड़ित के द्वारा मिले आवेदन पर जांच कराने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि मुझे जमीन से जुड़े हुए दो पीड़ितों ने आवेदन दिया था.  आवेदन में यह बात मुझे बताई गई थी कि सुशील कुमार मोदी की भाई की संलिप्तता मॉल बनाने में है.  आवेदन कर्ताओं में बापटिस्ट यूनियन चर्च से राजेश बिल कनसन ओर रामनरेश सिंह ने मुझे आवेदन दिया था.  दोनों के आवेदनों में यह बात बताई गई थी कि सुशील कुमार मोदी के भाई किशन लिखता मॉल बनाने में शामिल हैं. मैंने सुशील मोदी पर आरोप नहीं लगाया था इस आवेदन के बाद विभागीय जांच कराने को लेकर बात कही थी.

बता दें कि सुशील मोदी ने मंत्री रामानंद यादव पर अवैध बालू उठाव और कई आपराधिक मामलों में आरोपी होने की बात कही थी. साथ ही उनकी प्रोफेसर की डिग्री को भी फेक बताया था. उन्होंने कहा था कि बिना MSc के पीएचडी कर वह प्रोफेसर कैसे बन गए.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.