✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्पेशल ब्रांच के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंडियों को किया आगाह, बांग्लादेशियों को लेकर कही बड़ी बात

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:30:53 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में लगातार हिंसा, लूटपाट, और आगजनी की घटना बढ़ती जा रही है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों के द्वारा कई मंदिरों को तोड़ दिया गया. इसी कड़ी में झारखंड पुलिस के स्पेशन ब्रांच ने राज्य के सभी डीसी, एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर चेतावनी दी है. चेतावनी देते हुए स्पेशन ब्रांच ने बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी मूल के लोगों की घुसपैठ का खतरा है. वहीं इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने भी संथाल इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए संताल के डीसी को निर्देश दिया है कि संताल में जितने भी बांग्लादेशी घुसपैठियां है उन्हें चिन्हित कर वापस भेजे. इसी कड़ी में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांग्लादेशी घुसपैठियां को लेकर बड़ी बात कही है.

'बांग्लास्तान' नामक देश बनाने की चल रही साजिश – बाबूलाल

 

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बड़ी बात कहते हुए कहा कि “खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, झारखंड के बड़े हिस्से(संथाल बहुल इलाके), बिहार का किशनगंज जिला, पश्चिम बंगाल, अधिकांश उत्तर पूर्वी राज्य, नेपाल और म्यांमार के कुछ हिस्से को मिलाकर 'बांग्लास्तान' नामक देश बनाने की साजिश चल रही है. 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार की तख्तापलट के बाद कट्टरपंथी गज़वातुल-हिंद ( गैर मुसलमानों के खिलाफ युद्ध) और इस्लामिक बांग्लादेश के मकसद को पूरा करने की जुगत में लगे हैं.

सत्ता के लिए हमेशा विदेशी ताकतों के साथ खड़ी है कांग्रेस और झामुमो

साथ ही उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में उत्पन्न हालात और कट्टरपंथियों का खतरनाक मंसूबा पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के लिए भी अत्यंत संवेदनशील है. झारखंड में जिस प्रकार अचानक से बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी बढ़ी है, उससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस और झामुमो भी कट्टरपंथियों के मकसद को पूरा करने में लगे हुए हैं. राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश और समाज का विभाजन करने वाली कांग्रेस-झामुमो जैसी पार्टियां सत्ता के लिए हमेशा विदेशी ताकतों के साथ ही खड़ी नजर आई हैं. इसलिए इस कठिन घड़ी में आदिवासी समाज के साथ-साथ साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को भी चौकन्ना रहने की आवश्यकता है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandnewsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand latest newslatest newsbangladeshbangladesh newsbangladesh protestprotest in bangladeshindia bangladesh borderbangladesh protestsbangladesh news todaybangladeshi nationalsbangladesh infiltrationjharkhand police special branchAfter Special BranchBJP State President Babulal Marandi warned Jharkhandissaid big thing about Bangladeshis

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.