✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोदी सरनेम के बाद अब ‘गुजराती ठग’ पर खिंची तलवार, अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में तेजस्वी के खिलाफ सुनवाई

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:04:45 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी घिरते नजर आ रहे हैं. “सिर्फ गुजराती ठग” कहने के मामले में आज अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में दोपहर 3 बजे तेजस्वी यादव के खिलाफ सुनवाई होने वाली है. बता दें कि यह शिकायत कारोबारी हरेश मेहता ने उनके खिलाफ दर्ज कराई है.

मेहुल चोकसी के मामले में दिया था यह बयान

दरअसल तेजस्वी यादव 21 मार्च को बजट सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मेहुल चोकसी  को लेकर एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने गुजराती समाज को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजराती ही ठग हो सकते हैं. आज के हालात में देखा जाए तो देश में सिर्फ गुजराती ठग होते हैं और उनकी ठगी को माफ किया जाता है. ऐसे ठगों को एलआईसी और बैंक का पैसा दे दिया जाए और वे लोग लेकर भाग जाए तो कौन जिम्मेवार है? तेजस्वी यादव मेहुल चौकसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे थे. इस बयान में उन्होंने अदानी सहित कई उद्योगपति का नाम भी गिनाया था.

आपकों बता दें कि चर्चा इस बात से ज्यादा हो रही है क्योंकि ऐसे ही एक मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से सजा हो चुकी है. हालांकि तेजस्वी का मामले पर फिलहाल कोर्ट का कोई आदेश नहीं आया है. लेकिन इसी बयान को आधार बना कर दर्ज केस में गुजराती समाज के लोगों द्वारा कहा गया है कि तेजस्वी यादव ने पूरे गुजरातियों का अपमान किया है.

Tags:After Modi surnamesword drawn onGujarati thughearing against TejashwiAhmedabad Metro CourtBihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.