टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी”की जबरदस्त चर्चा हो रही है भारत में वायरल होने के बाद अब पाकिस्तान में भी इसी तरह की कई पार्टियां सामने आने लगी है.इन पार्टियों का फोकस खास तौर पर युवा, बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाना बताया जा रहा है.
इस तरह चर्चा में आयी थी कॉकरोच जनता पार्टी
दरअसल, भारत में यह मामला तब शुरू हुआ जब सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. इसके बाद अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय युवक अभिजीत दीपके ने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया. देखते ही देखते यह अकाउंट वायरल हो गया और लाखों लोग इससे जुड़ने लगे.इंस्टाग्राम पर तो इसके फॉलोवर्स करोड़ों तक पहुंच गए.
पहला अकाउंट ब्लॉक होते ही बनाया दूसरा अकाउंट
हालांकि बाद में सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया लेकिन फाउंडर अभिजीत दीपके ने तुरंत नया अकाउंट बना लिया, जिस पर फिर तेजी से लोग जुड़ने लगे.अब पाकिस्तान में भी “कॉकरोच अवामी पार्टी”, “कॉकरोच अवामी लीग” और “मुत्तहिदा कॉकरोच मूवमेंट” जैसे सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए है.इनके कैप्शन में लिखा गया है कि यह युवाओं की आवाज उठाने और सिस्टम के खिलाफ बोलने के लिए बनाए गए है.कई अकाउंट्स के लोगो में कॉकरोच का सिंबल भी इस्तेमाल किया गया है.
पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवाओं का नया विरोध
सोशल मीडिया पर लोग इसे पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवाओं का नया विरोध मान रहे है. फिलहाल ये पार्टियां जमीन पर कितनी सक्रिय होंगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इंटरनेट पर इनकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है.लेकिन जिस तरह से भारत में कॉकरोच, जनता पार्टी और पाकिस्तान में इस तरह की पार्टियाँ बन रही है, उससे एक बात तो साफ है कि युवा अब पारंपरिक राजनीति से असंतुष्ट है.