✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दारोगा के प्रेम जाल में फंसकर पति को भेजा अश्लील डांस का वीडियो, शर्म से पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:50:33 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : फिर एक और आत्महत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां इंस्पेक्टर प्रेमी के प्रमोशन के लिए प्रेमिका ने अपने पति को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूले है. पत्नी की इस करतूत से परेशान पति ने आत्महत्या कर ली. दरअसल पूरा मामला हरियाणा के रोहतक का है. जहां मगन नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी दिव्या और उसका ब्वायफ्रेंड दीपक से तंग आकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. सुसाइड करने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया और अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए. उसने यह वीडियो अपनी बहन को भेजा और फिर खेत में एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

वीडियो में मगन ने बताया कि उसकी पत्नी का महाराष्ट्र पुलिस में दारोगा दीपक से प्रेम संबंध था. दिव्या काफी समय से महाराष्ट्र के एक होटल में काम कर रही थी. वहीं से उसका दीपक से अफेयर शुरू हुआ. होटल के कमरे में दोनों के अश्लील डांस करने के वीडियो भी सामने आए हैं.

मृतक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने दीपक के प्रमोशन के लिए उस पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया और रकम भी वसूल ली. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि दिव्या अपने पति मगन पर अपने पिता की हत्या करने, संपत्ति बेचने और मुंबई में बसने का दबाव बना रही थी. लेकिन पिता को मार न पाने के कारण मगन ने आत्महत्या करने का फैसला किया. परिजनों के मुताबिक मगन ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में कभी किसी को नहीं बताया. घटना के बाद वीडियो सामने आने पर पूरा मामला सामने आया. पिता रणबीर ने बताया कि बेटे की आत्महत्या के लिए दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना जिम्मेदार है.

मगन और दिव्य की मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी और 2019 में उन्होंने प्रेम विवाह किया था. उनका चार साल का बेटा है, जो अपने दादा-दादी के पास रहता है. मगन जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था और अपने पिता का इकलौता बेटा था. परिवार की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने दिव्या और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

 

Tags:रोहतक आत्महत्या मामलाबेवफा पत्नीमहाराष्ट्र कांस्टेबल प्रेमीटॉर्चर से मौतTikTok लव मैरिजदिव्या दीपक अफेयरआत्महत्या वीडियोरोहतक क्राइम न्यूजमगन सुसाइडपारिवारिक तनाव हत्याRohtak suicide caseunfaithful wifeMaharashtra constable loverdeath by tortureTikTok love marriageDivya Deepak affairsuicide videoRohtak crime newsMagan suicidefamily tension murdercrime newssucidemurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.