✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाराष्ट्र में बड़े सस्पेंस के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार, एकनाथ शिंदे क्यों सरकार में शामिल होने के लिए हुए मजबूर, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:00:42 AM

TNP DESK- महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट उसी दिन आया था जिस दिन झारखंड विधानसभा का रिजल्ट आया.झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व वाले गठबंधन को दो तिहाई से अधिक सीटें मिलीं. महाराष्ट्र में महायुति को बंपर बहुमत मिला. पिछले ढाई साल से एक शिवसेना के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में वहां भाजपा और एनसीपी अजीत पवार अच्छा की गठबंधन सरकार चल रही थी उसके अच्छे परफॉर्मेंस से जनता ने उसे उम्मीद से अधिक समर्थन दिया. भाजपा के नेतृत्व वाले महायुद्ध गठबंधन को 288 में से 230 सीटें जीतीं. भाजपा को 132 सीटें मिलीं.

भाजपा को इस बार मुख्यमंत्री पद चाहिए था

जिस प्रकार से चुनाव में आंकड़े आए,उससे तो भाजपा का हौसला बहुत बुलंद नजर आ रहा था. शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने तय कर लिया था कि इस बार मुख्यमंत्री का पद भाजपा रखेगी. अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के लिए तो उपलब्ध थे ही. फिर सिलसिला शुरू हुआ एकनाथ शिंदे को मनाने का.
    
एकनाथ शिंदे आखिर क्यों तैयार हो गए  सरकार में शामिल होने के लिए

शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे को मनाने के लिए भाजपा को काफी मेहनत करनी पड़ी. इतना समय शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए लगा क्योंकि एकनाथ शिंदे मान नहीं रहे थे. अपने गांव चले गए थे.फिर देवेंद्र फडणवीस उन्हें मनाने के लिए गए. एकनाथ शिंदे के समक्ष यह समस्या थी कि अगर विवेक अपनी पार्टी की ओर से किसी और को डिप्टी सीएम का पद देते तो शायद पार्टी के अंदर उनकी स्थिति कमजोर हो जाती और अगर अपने सुपुत्र को आगे लाकर डिप्टी सीएम बनवाते तो उनके ऊपर परिवारवाद का आरोप लगता. मोटे तौर पर एकनाथ शिंदे मजबूरी में सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हुए. शिवसेना शिंदे गुट चाहता था कि गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद उसे मिले. परंतु बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं थी. आखिरकार आज 5 दिसंबर को मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए. इसके अलावा एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,कई राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य महत्वपूर्ण राजनेता मौजूद थे. इस शपथ ग्रहण समारोह में कई उद्योगपति भी शामिल हुए.फिल्म इंडस्ट्री की भी कई हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में देखी गईं.

Tags:MaharashtraMaharashtra governmentmaharashtra assembly resultMahayuti got a bumper majority in MaharashtraEknath ShindePm modiBjp partyShiv Sena chief Eknath Shinde

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.