✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी के 3 साल बाद कमरे तक पहुंच गया पुराना प्रेमी, घर वालों ने देखा तो कर दिया बड़ा कांड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:09:37 AM

पलामू (PALAMU) : पलामू पुलिस ने बबलू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा कर लिया है. हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है. पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या हुई थी. बताते चलें कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही रेलवे ट्रैक के पास 16 अगस्त की सुबह मिले एक युवक के क्षत-विक्षत शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को कारण बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

पलामू पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सुआ गांव निवासी 22 वर्षीय अमरेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह के रूप में हुई है. शुरुआत में मामला ट्रेन दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई. जांच में पता चला कि अमरेंद्र का पिछले पांच साल से काजल कुमारी नाम की लड़की से प्रेम संबंध था. काजल की शादी साल 2022 में हुई थी, फिर भी अमरेंद्र उसके संपर्क में था. पुलिस के मुताबिक, काजल के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे और लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे.

पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त की रात अमरेंद्र, काजल से मिलने उसके गाँव गया था, जहाँ लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अमरेंद्र को पकड़कर अपने घर ले आए और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को दुर्घटना दिखाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेंद्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्षा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी आरोपी सदर थाना क्षेत्र के सुआ गाँव के निवासी हैं. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर थाने में कांड संख्या 85/2025 दर्ज कर भादंसं की धारा 103(1), 238 और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है. आगे और भी तथ्य सामने आने की संभावना है. फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

Tags:palamu newspalamu crime newsmurderAfter 3 years of marriageold lovereached the roomfamily members

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.