✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महादलित नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के 25 दिन बाद तीन आरोपी धराया, जमकर हो रही राजनीति

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:57:45 AM

अररिया(ARARIA): अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र के आंचरा गांव से 19 अगस्त की रात  एक पिकअप गाड़ी पर सवार छह से सात अज्ञात बदमाशों ने सड़क के किनारे टहल रही महादलित नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम  दिया था.इसके बाद बीस किलोमीटर दूर फारबिसगंज के परवाहा में नहर के पास सुनसान इलाके में छोड़ दिया था. मामले में अररिया जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी संख्या आरजे18जीबी-7884 को भी बांका जिला के अंतर्गत रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाइल गांव से बरामद करने में सफलता प्राप्त की. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ पूरी तरह से वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया. 

 तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई   

फुलकाहा थाना कांड संख्या-100/2022 दिनांक-20.08.2022 धारा-363,365,376,376(डी)(बी),34 भादवि,04,06 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(भी) अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत नाबालिग छात्रा के पिता ने दर्ज कराया था. तो वहीं अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद ही एसडीपीओ फारबिसगंज के नेतृत्व में केस के अनुसंधान और छापेमारी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया. एसपी ने बताया कि अररिया एवं सुपौल जिले में करीब चार सौ सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और विभिन्न जिलों के कई जगहों का टावर डंप कर तकनीकी अनुसंधान किया गया. जिसके आधार पर कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त को मधुबनी एवं बांका जिला से गिरफ्तार किया गया. 

 6 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

 गिरफ्तारी के बाद और प्राथमिकी अभियुक्त मो शहिद खान ने  अपराध स्वीकार किया और बयान में उन्होंने अपने अन्य छह साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने बात स्वीकार की. उसके बयान एवं निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाइल गांव से बरामद किया गया. वहीं अन्य आरोपी मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया. घटना के अनुसंधान एवं छापेमारी के लिए गठित स्पेशल पुलिस टीम में फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित अन्य कर्मियों को रखा गया. एसपी ने कांड की अग्रतर अनुसंधान जारी रहने की बात कही. उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर जमकर सियासत भी खूब हुई थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.