✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर में अपराधियों के सामने प्रशासन फेल, बीच बाजार फेरीवाले को अपराधी ने मारी गोली

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:12:23 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से फेल दिख रही है. लगातार वारदात पर वारदात होते चले जा रहे हैं. मानो भागलपुर में खूनी खेल का तांडव सर चढ़कर बोल रहा हो. वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम अपराध पर नियंत्रण लगाने को लेकर कई पैतरे आजमा रहे हैं, लेकिन जहां पर उनकी सोच बंद होती है, वहीं से शायद अपराधियों की सोच शुरू होती है. बाबूराम के मंसूबे पर अपराधी इस कदर पानी फेरते दिखते हैं मानो अपराधी प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हों. भागलपुर में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ता चला जा रहा है कि एक महीने के अंदर तकरीबन दर्जनों हत्याएं सामने आई हैं.

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गई गोली

ताजा मामला भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार के पास का है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में मोहम्मद सनी नामक व्यक्ति को अपराधियों ने सरेआम बीच बाजार में सीने में दो गोली मारकर छलनी कर दिया गया.  इलाज के लिए सनी को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डीजे नामक युवक पर गोली मारने का आरोप

बता दें कि मृतक मोहम्मद सनी कपड़े का फेरी का काम किया करता था. कुछ दिनों पहले सनी और डीजे नामक  व्यक्ति से उसकी तू-तू मैं-मैं हुई थी. फिर समाज के लोगों ने दोनों को गले मिला कर सुलह करा दिया था. परंतु बताया जा रहा है कि आज चमेलीचक का रहने वाले डीजे नामक युवक ने ही सनी को बीच बाजार में 2 गोलियां सीने में दाग कर उसे मौत के घाट उतार दिया.  

मृतक मोहम्मद सनी के दोस्त मोहम्मद सोनू ने बताया कि उसके दोस्त सनी का कुछ दिन पहले डीजे नामक युवक से खेल के दौरान मनमुटाव हुआ था, जिसे डीजे ने गांठ बांधकर रख लिया और इस वारदात को अंजाम दे दिया. जबकि दोनों के मनमुटाव को गले मिला कर गांव वालों के द्वारा खत्म कर दिया गया था. सोनू ने बताया कि डीजे चोरी छिनतई का काम किया करता है. आज उसने मेरे दोस्त को बीच बाजार में गोली से भून डाला. प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उसने कहा कि प्रशासन को तनिक भी सुरक्षा का ख्याल नहीं है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.