☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना ADM पर लटक गई तलवार, जानिये DM ने शो कॉज में क्या लिखा

पटना ADM पर लटक गई तलवार, जानिये DM ने शो कॉज में क्या लिखा

पटना(PATNA): एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण कन्हैया सिंह से पटना जिलाधिकारी ने शो कॉज किया है. नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा गया है अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. दरअसल पटना डीएम के नेतृत्व में बनी 2 सदस्य जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को दोषी माना है. उनपर आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग करने का आरोप है. चलिये इस खबर में आपको विस्तार से मामला बताते हैं.

यह था मामला 

22 अगस्त को पटना में CTET और BTET के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे. उसी दौरान पुलिस ने जमकर उनपर लाठी बरसाई थी, जिसका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें एक अधिकारी एक अभ्यर्थी पर लाठी बरसाते दिख रहे थे, अभ्यर्थी के हाथ में तिरंगा था, लेकिन अधिकारी ने इसका भी ध्यान नहीं रखा। यह अधिकारी थे कृष्ण कन्हैया सिंह उर्फ केके सिंह. घटना  डाक बंगला चौराहे की थी.

यह भी पढ़ें:

Ctet और btet अभ्यर्थियों पर हुआ लाठीचार्ज, तिरंगे का अपमान

अभ्यर्थी इन मांगों के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

अभ्यर्थियों का आरोप था कि अपना अधिकार मांगने पर उन्हें सिर्फ लाठी मिल रही है. अभ्यर्थियों की मांग थी कि इसी सप्ताह में सातवें चरण की विज्ञप्ति जारी हो और छठवें चरण की बची हुई 52 सीटों पर विखंडन कर सातवें चरण में जोड़ा जाए. महिला अभ्यर्थी की अनुपलब्धता में उसी कोटि के पुरुष की बहाली हो और बहाली की प्रक्रिया Domicile, online, centralized हो. इसी को लेकर अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.  

Published at:03 Sep 2022 12:48 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.