✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के नए बॉस, जानिए बूथ कार्यकर्ता से BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने तक का सफर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:11:20 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू अब आधिकारिक तौर पर झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं. बुधवार दोपहर 2 बजे उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई. खास बात यह रही कि इस पद के लिए केवल आदित्य साहू ने ही नामांकन दाखिल किया था.

भाजपा लंबे समय से यह दावा करती रही है कि उसका एक-एक बूथ कार्यकर्ता प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है. आदित्य साहू की राजनीतिक यात्रा इस बात की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है.

बूथ कार्यकर्ता से अध्यक्ष तक का सफर
आदित्य साहू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1980 में झारखंड के ओरमांझी स्थित कुचू गांव से एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में की थी. करीब 46 वर्षों के लंबे संघर्ष, अनुभव और संगठनात्मक काम के बाद वे आज प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं.

उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा धैर्य, समर्पण और अनुशासन की पहचान रही है. पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने संगठन के लिए लगातार काम किया. किसी गुट से न जुड़े रहने के बावजूद आदित्य साहू सभी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं. फिलहाल वे राज्यसभा सांसद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं.

बधाइयों का लगा तांता
आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्य और संघर्ष की जमकर सराहना की.

राज पलिवार ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा,
“झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी को निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है. आपके उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ.”

राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामों की घोषणा
बुधवार को ही भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की 21 सीटों के लिए नामों की भी घोषणा की गई. इनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, पशुपति नाथ सिंह, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही और जीतू चरण राम शामिल हैं.

बाबूलाल मरांडी की जगह संभालेंगे कमान
आदित्य साहू अब बाबूलाल मरांडी की जगह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले 3 अक्टूबर को भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. उनकी सरल कार्यशैली, संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ने उन्हें पार्टी के भीतर और जमीनी स्तर पर बेहद लोकप्रिय बना दिया है.

Tags:Jharkhand BJPBJPBJP newsaditya sahuaditya sahu BJPaditya sahu becomes state presidentBJP state presidentBJP state president name announcedBJP state president nameBJP state president aditya sahustate president afitya sahuwho is aditya sahu BJPbabulal marandiCP Singharjun mundanaveen jaiswallatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.