✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिवान पत्थरबाजी मामले में नाबालिग को जेल भेजना पड़ा महंगा, ADG ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:03:29 AM

पटना(PATNA): सिवान के बड़हरिया पुरानी बाजार में गुरुवार की देर शाम महाबीरी मेला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक पत्थरबाजी होने लगी. एक पक्ष का कहना है कि जुलूस में से मस्जिद पर पत्थरबाजी हुई, तो दूसरे पक्ष का आराेप है कि सबसे पहले मस्जिद से पत्थर चलने शुरू हुए. इसके बाद भगदड़ मच गई. जुलूस में शामिल लड़कों ने गुस्से में एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया. पत्थरबाजी में 5-6 पुलिसवाले भी घायल हो गए थे. फिलहाल, पूरे बड़हरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. अभी माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण है.

अबतक 35 लोगो पर नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है, वहीं 20 लोगो की गिरफ्तारी हुई है, उसमे एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है.  इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार को आज पुलिस मुख्यालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी.

एडीजी ने कहा कि गिरफ्तारी लोगों में से एक बच्चे की उम्र 13 साल है. बच्चे से ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ की गई. इसके बाद उसे चाइल्ड रिमांड होम भेज दिया गया है. उन्होंने पटना पुलिस को विशेष निर्देश दिया कि मीडिया कंट्रोल सेल सेंटर खोलें. इस कंट्रोल सेल सेंटर पर मामला की सूचना को वेरिफाई किया जाएगा. उन्होंने मीडिया से भी सही खबर दिखाने की अपील की है.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.