✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, चतरा में आठ, लातेहार में दो और पलामू में दो मामले हैं दर्ज, 315 एमएम का 652 गोली बरामद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:26:58 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रतिबंध नक्सली संगठन टीएसपीसी का सदस्य सह मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागद गांव निवासी 26 वर्षीय उपेंद्र भुइयां को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. उसकी निशानदेही पर 315 एमएम का 652 पीस गोली बरामद की गई. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि उपेंद्र भुइयां पर चतरा जिले के विभिन्न थाना में आठ, लातेहार में दो एवं पलामू में दो मामले दर्ज हैं.

26 फरवरी की दोपहर में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य उपेंद्र भुईयां केदल के रास्ते अपने घर नागद आने वाला है. इसके बाद पुलिस की टीम उसके आने का इंतजार करने लगी. रात करीब नौ बजे एक आदमी को आते देख पुलिस वालों ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से सिकना की ओर भागने लगा. मगर वहां मौजूद जवानों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम पता बताते हुए बताया कि वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी दस्ता के सक्रिय सदस्य है. यह भी बताया कि उसने 652 पीसी गोली को कोहनरिया के जंगल में छिपा कर रखा है. बाद में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने जंगल में जाकर उसकी  निशानदेही पर गोली बरामद की. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि 2014 में वह बाल दस्ते में शामिल हुआ था. 2021 से टीएसपीसी दस्ते के आक्रमण गंझू में मिलकर काम कर रहा है. 2024 में चतरा में पोस्ता की खेती नष्ट कर लौट रही पुलिस पर हमला किया था जिसमें दो पुलिसकर्मी की मौत भी हुई थी.

 

 

 

Tags:Active member of TSPC arrestedmember of TSPC arrestedeight cases registered in Chatratwo in Latehar and two in Palamu652 bullets652 bullets of 315 mm recoverednaxal arresteded arrestprem prakash arrestedvideo of naxali arrestedlatest 1 naxali arrestedvideo of bhaskar arrestedtwo tspc militants arrestedtoday news of 1 naxali arrestedlatest news of virappan arrestedtspc naxalinaxali aadesh ganju arresttspc commander bhairo ganjhu arrestedarrest area commenderpolice arrested 3 tspc militants demanding levytpc ka area commender arresttspc commander bhairo ganjhu arrested by jharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.