✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना के भुगतान में हो देरी पर अब होगी कार्रवाई! डीसी ने लगाई फटकार-आखिर क्यों नहीं हो रही मंईयां सम्मान योजना का भुगतान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:46:51 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तुरंत लाभुकों को अगली किस्त भुगतान करने को कहा है. डीसी ने स्पष्ट कहा है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जिम्मेदार अधिकारी समय पर राशि जारी नहीं करते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई तय है.

दरअसल समाहरणालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति एवं भुगतान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग सहित अन्य श्रेणी के लाभुकों को दी जा रही मासिक पेंशन राशि के अद्यतन भुगतान पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को राशि प्राप्त करने में देरी न हो. उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर पेंशन मिलना अत्यंत आवश्यक है और इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पियूष ने जानकारी दी कि योजना संबंधी आवंटन एक दिन पूर्व ही प्राप्त हुआ है और भुगतान प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने बाल संरक्षण एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, बाल अधिकारों से संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे तथा सभी फील्ड रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

 

Tags:Action will be takenMainiyan Samman YojanaDC reprimandsmainiyan samman yojanamainiyan samman yojana updatemaiyan samman yojanajharkhand mainiyan samman yojana 2024jharkhand mainiyan samman yojana 2025jharkhand mainiyan samman yojana kab aayegamaiyaan samman yojanamaiyan samman yojnamaiya samman yojanamaiyya samman yojanajharkhand mukhyamantri mainiya samman yojanamaiya samman yojana newsmaiyan samman yojna 1000cm maiya samman yojanamaiya samman yojana formmaiya samman yojana 7500maiya samman yojana 25007500 maiya samman yojanamainiyan samman yojana updatemaiya samman yojana 16th kist kab aayegamaiya samman yojana 16th kist kab milegamaiya samman yojana 16th installment datemainiyan samman yojanamaiya samman yojana updatemaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana 15 kistmaiya yojana 16th kistmaiya samman yojana november updatemaiya samman yojana 16vi kist kabmaiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojana 15th kist kab aayega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.