मुंबई(MUMBAI): भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता कड़ी कार्रवाई कर रहा है. छोटे कर्मी से लेकर बड़े साहब तक पैनी नजर है. अब एक बड़ी कार्रवाई नवी मुंबई के महानगर पालिका में देखने को मिली. जब ACB ने महानगर पालिका के उपायुक्त को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.किसी काम के बदले पीड़ित से 42 हजार रुपये ले रहे थे. तभी जाल बिछा का एजेंसी ने कार्रवाई की है.मंगलवार को भी वसई तहसील में 7 लाख रिश्वत लेते एक प्राइवेट कर्मी को एजेंसी ने दबोचा था. इसके बाद अब यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है.
नवी मुंबई महानगरपालिका में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. कैलास गायकवाड, जो कि महानगरपालिका में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने 42 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.गिरफ़्तारी के बाद उन्हे अधिकारी अपने दफ्तर लेगए. जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ठेकेदार दशरथ सुरवते की शिकायत के आधार पर की गई. आरोप है कि अतिक्रमण विभाग का बिल पास करने के लिए कैलास गायकवाड ने रिश्वत की मांग की थी.जिसकी शिकायत पीड़ित ने ACB से किया. और फिर मामले के सत्यापन करने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई. इस गिरफ्तरी के बाद नवी मुंबई के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है.
ACB की टीम ने नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के तीसरे मंजिल स्थित कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा. फिलहाल कैलास गायकवाड को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि मामला 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच ऐरोली क्षेत्र में किए गए काम के भुगतान से जुड़ा है, जिसके बदले पैसे मांगे गए थे.कई महीनों से पीड़ित के बिल को लटका कर रखा गया. आखिर में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की.