✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

AC Temperature New Rule: अब AC को 20 डिग्री से कम टेंपरेचर पर नहीं कर पाएंगे सेट, जानिए सरकार क्यों ला रही है ये नया नियम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:04:12 AM

TNP DESK-: अगर आप भी अपने घर, ऑफिस में 16 डिग्री पर AC का टेंपरेचर सेट करके रखते हैं तो अब बहुत जल्द इसपर लिमिट लगने वाला है. क्योंकि केंद्र सरकार ने देशभर में एसी के टेंपरेचर को लेकर बड़ा फैसला किया. सरकार ने कहा है कि नए नियम के तहत अब एयर कंडीशनर का तापमान न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री के दायरे में ही सेट किया जा सकेगा. 

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला 

मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी.  नया न‍ियम घर, ऑफिस, सार्वजनिक भवन, होटल, मॉल, और गाड़‍ियों में लगने वाले एसी पर लागू होगा.  यानी अब आप 20 डिग्री से कम में एसी नहीं चला पाएंगे. अब आप जब बाजार में नया एसी लेने जाएंगे तो उसका टेंपरेचर सेट होगा. सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि ऐसा करके देश में बिजली की खपत पर रोक लगाई जा सके, साथ ही कार्बन उत्सर्जन को भी घटाया जा सके. भारत में गर्मी के दिनों में बिलजी की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है. जितनी बिजली की डिमांड होती है उतनी आपूर्ति भी नहीं हो पाती. सरकार का मानना है कि अगर एसी का टेंपरेचर सेट होगा तो देशभर में सालाना हजारों करोड़ यूनिट बिजली की बचत हो सकती है. साथ ही कस्टमर को महंगे बिजली बिल से भी राहत मिलेगी

Tags:AC Temperature New RuleAC Temperature New limitCentral governmentAc temperature ruleAb 20 डिग्री के नीचे नहीं चलेगा ऐसी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.