✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:52:27 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चोरी के शक में लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आपको बता दें कि यह पूरी घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव की है. यहां रविवार की सुबह सुखवाही खेत में मध्य प्रदेश के दांतिया के रहनेवाले एक युवक को ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के शक में जमकर पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार,  युवक की पहचान सलीम खान (40) दांतिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची और पूरे इलाके की सुरक्षा सख्त कर दी गई है. यहां के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में गांव में दर्जनों मवेशियों की चोरी हो चुकी है. इससे आए दिन पशुपालक परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि युवक गांव के एक किसान की दो बकरी लेकर भाग रहा था. इसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इधर, कानून हाथ में लेने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

 

 

Tags:man beaten to deathman beaten to death in suspicion of battery stealingbeaten to deathyouth beaten to deathman lynched over suspicion of theftcar thief beaten to deaththief beaten to death by crowdman thrashed to death in cuddaloreman lynched to deathcar thief caught and beatenman stops theifsuspicioncaught on tapesuspicion of theftyoung man was beatenthe village turned into a police camp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.