मोतीहारी(MOTIHARI):मोतिहारी में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है? वायरल वीडियो को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो चिरैया इलाके में आयोजित एक शादी समारोह का है, जहां मंच और पंडाल के बीच खुलेआम ठांय-ठांय फायरिंग होती दिखाई दे रही है.सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि फायरिंग उस समय हुई जब मौके पर ढाका के राजद विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की मौजूदगी के बीच हर्ष फायरिंग होते देख लोग सवाल उठा रहे है.
खुलेआम नियमों की धज्जियां
हाई कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक सख्ती का हवाला देते हुए लोग कह रहे है कि हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाला व्यक्ति वहां मौजूद विधायक को गोली दिखाते हुए भी नजर आ रहा है, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.हमारा चैनल भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है.
वायरल वीडियो पर खड़े हुए सवाल
आपको बता दे कि आए दिन सोशल मीडिया के जरिए शादी विवाह या किसी भी फंक्शन के मौके पर हवाई फायरिंग के वीडियो देखने को मिलते है हलांकि हाईकोर्ट की ओर से इस पर रोक लगा दी गई है लेकिन फिर भी लोग सुनने को तैयार नहीं है लेकिन मोतिहारी की इस वीडियो पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक जनप्रतिनिधि जो अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि करता है उस विधायक के सामने इस तरह की हरकत की जा रही है. वह भी छोटे बच्चे वहां मौजुद हैं और महिलाएं भी मौजूद है ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है.