✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रामगढ़ के रजरप्पा में युवक की सड़क हादसे में मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:44:53 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के गुलमोहर इंटर कॉलेज, कुरुम के सामने साइकिल से घर लौट रहे युवक को विपरीत दिशा से रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. युवक का सर बुरी तरह से कुचल गया था. मृतक की पहचान कुरुम निवासी रघु करमाली, 50 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद सड़क पर घंटों शव पड़ा रहा.

बुधवार की सुबह जानकारी के बाद रजरप्पा पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में कर लिया. जबकि ट्रैक्टर को बहातू के जगेश्वर सिंह के घर से कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रघु करमाली मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था. हादसे के वक्त मजदूरी करने जा रहा था.

Tags:A young man diedroad accidentRajrappaRamgarhbody remained on the road for hours

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.