✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी के 10 दिन में ही युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:56:56 AM

पलामू (PALAMU) : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी 28 वर्षीय सतेंद्र साव ने शादी के दसवें दिन रविवार की रात नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हैदरनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार सतेंद्र साव की शादी 22 मई 2025 को पलामू जिले के छतरपुर में हुई थी. पूरे नियम के अनुसार तिलक बारात निकली. लड़की की विदाई भी हो गई. बाद में लड़की अपने मायके चली गई. जब सतेंद्र साव लड़की को मायके से लाने गए तो विदाई नहीं हुई. बाद में सतेंद्र साव के पिता भी अपनी बहू को विदा कराने छतरपुर गए. लड़की और उसके परिजन उसे विदा करने को तैयार नहीं थे.

सतेंद्र साव इस गम को बर्दाश्त नहीं कर सके. उन्होंने रविवार की रात नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सतेंद्र साव की मानसिक स्थिति के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी डिप्रेशन में रहता था. यही वजह है कि वह अपनी पत्नी के मायके से न आने का गम बर्दाश्त नहीं कर सका. उसने आत्महत्या कर ली.

Tags:young man committed suicide10 days of marriagepalamu newspalamu crime newswife had gone to her parents' house

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.