टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बीजेपी के एक युवा नेता ने खुदखुशी कर ली. इस युवा नेता ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली है. इस मामले के बारे में बता दें कि यह युवा नेता दक्षिणी दिल्ली के पास इलाके क्रेटर कैलाश में रहा करते थे. भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कारण बांका अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर जान ली है. शुरुआत में तो पुलिस को यह जानकारी मिली कि वह बाथरुम में फिसल कर गिर गए हैं जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई है, मगर बाद में अस्पताल से यह जानकारी मिली कि उन्होंने खुद को गोली मारी है.
आर्थिक तंगी की वजह मौत को लगाया गले
करण बांका के बारे में बात की जाए तो उन्हें कई बार भाजपा नेताओं के साथ देखा गया है. अक्सर वह पार्टी के किसी भी रैली में शामिल होते नजर आए और राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे. इस आत्महत्या करने के पीछे की वजह बताई जा रही है कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.