✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला तभी हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई सबकी सांसे, देखें वायरल वीडियो

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:29:21 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):कहा जाता है जिसे भगवान मारना  चाहे उसे कोई बचा नहीं सकता है लेकिन अगर जिसे भगवान बचाना चाहे उसे कोई मार भी नहीं सकता है.आए दिन हमें अलग-अलग जगहों से ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जहां मौत के मुंह से लोग निकल कर बाहर आ जाते हैं अभी हाल ही में हुआ हवाई जहाज हादसे में यहीं देखने को मिला जहां सभी यात्री जलकर खाक हो गए लेकिन हवाई जहाज दुर्घटना में एक यात्री बच गया जो चमत्कार से कम नहीं था. लोगों की आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था कि कैसे कोई धड़कती आग से सही सलामत बाहर निकल सकता है.एक ऐसी ही तस्वीर बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आई जहां एक महिला ट्रेन से कितने देर तक लटकती देखकर ऐसा लगा था मानो अब उसकी जान बचाना मुश्किल है लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ और भगवान के रूप में एक पुलिसकर्मी ने उसको बचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़े कहाँ का है पूरा मामला

दरसअल यह पूरा मामला है मोतिहारी-मुजफ्फरपुर रेलखंड में चकिया रेलवे स्टेशन का है जहा ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला ट्रेन की पौदान पकड़ तो ली परन्तु पैर फिसल गया, जिस कारण महिला चलती ट्रेन में लरखराती रही अन्य लोग भी ट्रेन की पायदान पकड़े हुए लटके थे,लेकिन कोई महिला को बचाने के लिए आगे नहीं  आया.तभी चकिया रेलवे प्लेटफार्म पर डियूटी में तैनात आरपीएफ के जवान की नजर पड़ी  तो महिला को ट्रेन से लरखराती महिला को झटपट प्लेटफार्म की ओर धकेला जिसके बाद महिला समेत आरपीएफ का जवान भी गिर पड़ा.हालांकि महिला के साथ एक पुरुष भी सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है जो ट्रेन के पैदान से लटकी महिला को देख एक हाथ मे नाबालिग बच्चे को लिए महिला के पास आता है तबतक महिला की जान आरपीएफ जवान की सक्रियता से जान बचाई जा चुकी थी.

भगवान बनकर आया पुलिसकर्मी

यदि समय रहते आरपीएफ का जवान जयप्रकाश यादव  महिला की जान नही बचाते तो ट्रेन की पैदान पकड़ी लरखराती महिला की हाथ छूटते ही प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के चपेट में आने से महिला के साथ अनहोनी हो सकती थी.बताते चले कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्रा गाड़ी संख्या 15556 प्रतिदिन की भांति सोमवार को चकिया सुबह 6.35 में पहुँचा जो 6.37 में पाटलिपुत्रा के लिए प्रस्थान कर रही थी तभी महिला की जान का खतरा देख प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ की जवान जयप्रकाश यादव दौर कर महिला की जान बचाया,साथ ही महिला और उसके परिजनों को ट्रेन में सुरक्षित बैठा पटना के भेजा.

पढें आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या कहा

चकिया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के साथ कुछ ही क्षणों में अनहोनी हो सकती थी जिसके पहले आरपीएफ के जवान जयप्रकाश यादव की नजर पड़ते ही महिला की जान बचा.गंतब्य स्थानों के लिए ट्रेन में सुरक्षित बैठा कर भेजा गया.समय के अभाव में महिला का नाम पता नही लिया जा सका है.वही वीडियो वायरल हो रहा है हाय सभी तरफ आरपीएफ जवान की खूब तारीफ हो रही है लोग खूब सराहना कर रहे है.

Tags:viral video of biharviral video of motihariRPF inspector train viral videotrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaymotiharimotihari newsmotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.