☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नवादा में एक महिला ने 4 शिशुओं को दिया जन्म, अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

नवादा में एक महिला ने 4 शिशुओं को दिया जन्म, अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

नवादा(NAWADA): बिहार के नवादा में एक महिला ने एक नहीं, बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. दुखद बात यह है कि जन्म के साथ ही चारों बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिवार वाले काफी मायूस हैं. वहीं मां के स्वस्थ होने की खबर ने थोड़ी राहत जरूर दी है. चारों बच्चे में 3 लड़कियां एवं एक लड़का शामिल है.

बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दत्तरौल गांव निवासी मो. कुदरुश की पत्नी शानू परवीन नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक एमबीबीएस डॉ. मधु सिन्हा की क्लीनिक में प्रसव के लिए भर्ती हुई. जहां अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे हैं. डॉ, मधु सिन्हा ने पूरी तत्परता दिखाते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल दिया. हालांकि जन्म के बाद चारों बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. लेकिन मां पूरी तरह से सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें:

लगभग 800 मामले निष्पादन के इंतजार में, ढाई साल में नहीं हो सका झारखंड अल्पसंख्यक आयोग का गठन  

नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को निकाला बाहर 

वहीं डॉ. मधु सिन्हा ने बताया कि प्रसूति महिला इमरजेंसी हालात में मेरे पास पहुंची थी. उस दौरान वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी. अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि यह केस सिजेरियन सेक्शन का था, लेकिन नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को बाहर निकाल दिया गया और प्रसूति महिला को बचा लिया गया. डिलीवरी के दौरान कुछ परेशानी हुई लेकिन मेडिकल ट्रीटमेंट से वह ठीक हो गई.

Published at:24 Jul 2022 12:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.