✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने ट्रैफिक डीएसपी को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होते ही सुरक्षा पर उठे सवाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:57:39 AM

TNP DESK- बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. पटना सिटी इलाके में मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक डीएसपी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, तभी पीछे की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही डीएसपी सड़क पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि घायल डीएसपी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा काफिले का ही हिस्सा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई.

Tags:Bihar newsPatna newsChief Minister Nitish KumarNitish Kumar's convoy hit a traffic DSPtraffic DSP Patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.