✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्कूल परिसर में चापाकल से बांधकर युवक की पिटाई , शिक्षक पर उठे सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 11:41:07 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार में शिक्षकों से जुड़े विवादित मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती है. इसी बीच एक बार फिर एक ऐसा मामला चर्चा में है, जिसमें एक कथित वीडियो शिक्षक प्रोफेशन पर सवाल खड़े कर रहा है.पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को चापाकल से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामला सुर्खियों में आ गया है.

पढ़िये कहां का है वीडियो

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसहिया परिसर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक को स्कूल परिसर में लगे चापाकल से बांधकर लाठी से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था.स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि युवक की पिटाई करने वाला व्यक्ति विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षक है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.घटना के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है.

पढ़िये मामले पर पुलिस ने क्या कहा

वहीं मामले को लेकर पचपकरी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि यह मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं आया है उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना सामने आती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है.

Tags:BiharMotihariEast Champaranviral videoteacher controversyschool campusPachpakri police stationBhandar villagehandpump assaultassault with sticksrural areapolice investigationeducation departmentsensational newscrime newslocal incidentviral casedemand for investigationBihar newsTNP Desk

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.